CG climate change: दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से बढ़ रहा आगे
अभी दक्षिण पश्चिम
मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। अगले तीन दिनों में मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और भाग, महाराष्ट्र के कुछ और भाग, कर्नाटक के बचे भाग, तेलंगाना के कुछ भाग, आंध्र प्रदेश, पश्चम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर बंगाल की खाड़ी में प्रभावी हो जाएगा। इसके बाद बस्तर भी बारिश पहुंचेगा।
इस बार पहुंच जाएगा मानसून
CG climate change: अगर कोई अवरोध नहीं रहा तो समय से पहले इस बार मानसून पहुंच जाएगा। नवतपा के बीच ही मानसून की आमद इस बार होगी। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार शाम भी कहा कि मंगलवार को भी भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत:
बस्तर संभाग रहेगा। नवतपा के दूसरे दिन ही अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा।