यह भी पढ़ें:
CG News: गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, कहा पाकिस्तान से आए सभी लोगों को जल्द से जल्द हटाएं जानकारी के मुताबिक जिले में ऐसे कई लोग हैं, जिनके माता पिता वर्षो पहले पाकिस्तान से आए थे। अब उनकी मौत हो चुकी है। उनके बच्चे यहीं पैदा हुए। अब वे बड़े हो गए।
नागरिकता को लेकर उनको जानकारी नहीं है, वे यहीं पैदा हुए इसलिए भारत को नागरिक मानते हैं, लेकिन छानबीन से वे थोड़े सशंकित भी है। कई लोगों ने पाकिस्तानी लड़कियों से शादी की है। अब वे लोग भी संशय में है।
- शॉर्ट टर्म वीजा
समय अवधि: आमतौर पर कुछ दिन से लेकर 90 दिन तक के लिए होता है। इसका उद्देश्य पर्यटन, बिजनेस मीटिंग, कॉन्फ्रें स, मेडिकल ट्रीटमेंट, शॉर्ट स्टडी कोर्स आदि के लिए।
- लॉन्ग टर्म वीजा
समय अवधि: 6 महीने से लेकर कई साल तक के लिए होता है। इसका उद्देश्य पढ़ाई, काम, परिवार के साथ रहना या स्थायी निवास के लिए होता है।
यहां रहने वालों की पूरी सूची है। उनके दस्तावेजों को चेक कर रहे है। 81 लोगों के पास लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म वीजा है। पीएचक्यू से इसकी डिटेल मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी। विजय अग्रवालएसएसपी दुर्ग