scriptकर्क राशि में सूर्य करेंगे गोचर, कन्या राशि वालों को मिलेगी मनचाही उपलब्धि, जानें और किन राशियों की बदलेगी तकदीर | Surya Gochar July 2025 Kark Rashi Sun transit in Cancer Horoscope Virgo will get achievement which fate change | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

कर्क राशि में सूर्य करेंगे गोचर, कन्या राशि वालों को मिलेगी मनचाही उपलब्धि, जानें और किन राशियों की बदलेगी तकदीर

Surya Gochar July 2025: नवग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। अभी मिथुन राशि में गोचर कर रहे सूर्य जुलाई 2025 में ही कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आइये जानते हैं कर्क राशि परिवर्तन से किन राशियों का भाग्य बदलेगा (Sun Transit In Cancer) ।

भारतJul 03, 2025 / 08:37 pm

Pravin Pandey

Surya Gochar July 2025 Kark Rashi

Sun transit in Cancer Horoscope: जुलाई में सूर्य का कर्क राशि में गोचर जानिए सभी राशियों पर प्रभाव (Photo Credit: Patrika Design)

Sun Transit In Cancer: पंचांग के अनुसार 16 जुलाई 2025 को शाम 05.40 बजे सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इस समय सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। एक महीने के बाद ये राशि चक्र की अगली राशि में प्रवेश करेंगे। आइये जानते हैं सूर्य गोचर कर्क राशि का किन राशियों को लाभ होगा (Surya Gochar July 2025)।

आइये जानते हैं कर्क राशि में सूर्य गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

यह समय मेष राशि वालों के लिए निजी जीवन में ध्यान केंद्रित करने वाला रहेगा। इस समय मेष राशि वालों का झुकाव घर-परिवार की ओर अधिक रहेगा। माता पक्ष से जुड़ी भावनाएं उभर सकती हैं। मामा-मामी या मौसी का स्नेह मिलेगा। घर की साज-सज्जा में बदलाव कर सकते हैं। नई और आकर्षक गाड़ी खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय: रविवार के दिन व्रत रखें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए अगले एक माह उत्सुकता और जिज्ञासा भरा रहने वाला है। आसपास की घटनाओं को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। इस समय बुद्धि तेज रहेगी। नई जानकारियां हासिल करने, लोगों से बातचीत और विचार साझा करने की क्षमता बढ़ेगी। आपके संपर्क बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों से रिश्ता मजबूत होगा। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।
उपाय: अपने कमरे में सूर्य देव की सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

सूर्य का कर्क राशि में गोचर का फैमिली लाइफ पर बड़ा असर पड़ेगा। इस समय मिथुन राशि वाले घर-परिवार के लोगों को प्राथमिकता देंगे, उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। लेकिन इस समय वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा और बिना सोचे समझे कोई बात न कहें वर्ना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें।
उपाय: घर में सिद्ध सूर्य यंत्र स्थापित करें।

कर्क राशि

जुलाई 2025 में कर्क राशि में सूर्य गोचर व्यक्तित्व पर असर डालेगा। इससे कर्क राशि वाले पर्सनॉलिटी को लेकर सजग रहेंगे। कपड़ों, एक्सेसरीज और बोलचाल की शैली में नयापन लाने की कोशिश करेंगे। उच्च शिक्षा या नई स्किल सीखने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
उपाय: हर सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ेंः बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ, प्रेमानंद महाराज से जानें

सिंह राशि

सूर्य का कर्क राशि में गोचर फिजूलखर्ची बढ़ा सकता है। महंगी या लग्जरी चीज खरीदने का मन करेगा। बाद में इसका पछतावा हो सकता है। आर्थिक तनाव भी हो सकता है। जो लोग विदेश से जुड़े काम, पढ़ाई या नौकरी की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

सूर्य गोचर जुलाई 2025 आपको मनचाही उपलब्धियां दे सकता है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वहां लाभ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी और हर दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यह समय करियर, धन और निजी लक्ष्यों के लिहाज से सकारात्मक फल देने वाला है।
उपाय: हर दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि

सूर्य का कर्क राशि में गोचर तुला राशि वालों के प्रोफेशनल जीवन को प्रभावित करेगा। इस अवधि में तुला राशि वाले काम को लेकर बेहद गंभीर रहेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे, और सफलता हासिल करेंगे, पहचान बनाएंगे। प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी के काम को आगे बढ़ाने का समय है। कई लोगों के लिए नौकरी में बदलाव की संभावना है। आत्मविश्वास दिखाइये नए अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार या किसी भी शुभ दिन गुड़ का दान करें।

वृश्चिक राशि

जुलाई 2025 में सूर्य गोचर कर्क राशि भाग्य को मजबूत करेगा। अगले एक महीने नई संभावनाओं से भरे हैं। इस समय आपकी किस्मत साथ देगी। इस समय वृश्चिक राशि वालों को कई कामों में सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों को लंबी दूरी की यात्राओं का अवसर मिलेगा। इसमें विदेश यात्रा भी शामिल हो सकती है।
जो लोग विदेश में बसने, वीजा अप्लाई करने या इमिग्रेशन की योजना बना रहे हैं, यह समय विशेष फलदेने वाला है। अगर आपने पहले आवेदन किया है तो अब उसे आगे बढ़ाने का सही समय है। आगे बढ़ें परिणाम सकारात्मक रह सकते हैं।
उपाय: अपने कमरे में खासकर वर्क डेस्क के पीछे की दीवार पर सूर्य देव की सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाएं।

धनु राशि

जुलाई महीने में सूर्य राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए अच्छा समय है। जो लोग कोर्ट केस या कानूनी विवाद से जुड़े हैं, उनके लिए अगले 30 दिन राहत भरे हो सकते हैं। इस समय निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। कोई अपील उच्च न्यायालय में की है तो उसके स्वीकार होने के संकेत हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। अनियमित दिनचर्या या खान-पान स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए अच्छा खाना खाएं, समय पर सोएं और नियमित व्यायाम करें।
उपाय: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार या किसी भी शुभ दिन गुड़ का दान करें।
ये भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ की गुफा में भाग्य से मिलता है सफेद कबूतर का दर्शन, जानते हैं इसके 5 आध्यात्मिक संकेत

मकर राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन जुलाई 2025 साझेदारी और दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा। इस समय मकर राशि वाले जीवनसाथी को समय नहीं दे पाए तो वो नाराज हो सकते हैं। धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। नई साझेदारी या करार से पहले विचार विमर्श करने की जरूरत है।
उपाय: गरीबों को गेहूं दान करें।

कुंभ राशि

कर्क राशि में सूर्य राशि परिवर्तन जुलाई 2025 चुनौतियों से भरा रह सकता है। शत्रु या प्रतिस्पर्धी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ लोग आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे। यह समय अपने आत्मबल और साहस को साबित करने का है।
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मीन राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि जुलाई 2025 आपकी लव स्टोरी को खूबसूरत मोड़ दे सकती है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच रिश्ता मजबूत होगा और भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। कुछ लोगों के लिए लव मैरिज के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में भी समय शुभ है। अगर किसी स्टॉक या SIP में निवेश कर रखा है या अच्छा रिसर्च कर निवेश करेंगे तो लंबे समय में लाभ मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन 108 बार सूर्य बीज मंत्र का जाप करें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / कर्क राशि में सूर्य करेंगे गोचर, कन्या राशि वालों को मिलेगी मनचाही उपलब्धि, जानें और किन राशियों की बदलेगी तकदीर

ट्रेंडिंग वीडियो