जिन्हें रात्रि में राजगढ़ चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया है। सूचना पर राजगढ़ पुलिस राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची। जहां घटना की जानकारी ली। वही दोनों पक्षो के 6 लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देदी। पहले पक्ष संजय कुमार मीणा के अनुसार, विवादित जमीन पर दूसरा पक्ष कब्जा करने और जेसीबी से समतल करने आया, विरोध करने पर 20–22 लोगों ने हमला कर दिया।
दूसरे पक्ष मुखराम मीणा के अनुसार, वे घर पर खाना खा रहे थे, तभी करीब 20 लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। इसमे उनके परिवार वाले घायल हो गए। हमले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग हथियार लेकर घर आते और धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं।