इस जानवर का मांस दुनिया का सबसे महंगा मीट, खाने से बनी रहेगी जवानी…कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Most Expensive Meat In World: क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा मांस कौनसा है और किस जानवर का है? इसकी कीमत इतनी है कि जानकर आपने होश उड़ जाएंगे।
World’s most expensive meat (Photo – Patrika Network)
दुनियाभर में शाकाहारी (Vegetarian) से ज़्यादा मांसाहारी (Non-Vegetarian) लोग पाए जाते हैं। एक सर्वे के अनुसार दुनिया में 80% से ज़्यादा लोग मांस (Meat / Non-Veg) खाते हैं। मांस भी कई तरह का होता है और दुनिया में अलग-अलग जगह, अलग-अलग तरह के मांस का सेवन किया जाता है। कुछ जानवरों का मांस कम कीमत में भी मिल जाता है, तो कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं जिनका मांस काफी महंगा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे महंगा मांस कौनसा है और किस जानवर का है? इस मांस की कीमत इतनी है कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया का सबसे महंगा मांस चिकन या मटन नहीं, बल्कि बीफ है। बीफ, गाय के मांस को कहते हैं। लेकिन यह कोई सामान्य गाय का बीफ नहीं, बल्कि एक खास तरह की गाय का बीफ है। इसका गाय का नाम वाग्यू (Wagyu) है और इसके मांस को वाग्यू बीफ (Wagyu Beef) कहते हैं।
कहाँ पाया जाता है वाग्यू बीफ?
वाग्यू बीफ जापान में पाया जाता है। जापान में कई जगह वाग्यू बीफ मिलता है और इसे कई देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है।
वाग्यू बीफ की कीमत जानकर उड जाएंगे आपके होश
वाग्यू बीफ को यूं ही दुनिया का सबसे महंगा मांस नहीं कहते। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। भारतीय करेंसी में वाग्यू बीफ की कीमत 35-40 हज़ार रूपए प्रति किलोग्राम है।
वाग्यू बीफ के क्या है फायदे?
मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार वाग्यू बीफ में आयरन, ज़िंक, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसे खाने से शरीर में मज़बूती आती है, इम्यूनिटी (रोग-प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ती है, ताकत और चुस्ती बढ़ती है और तो और साथ ही बढ़ती उम्र में वाग्यू बीफ को खाने से जवानी जैसी स्फूर्ति भी बनी रहती है और लोग जवान महसूस करते हैं।
Wagyu Beef (Representational Photo)
Hindi News / World / इस जानवर का मांस दुनिया का सबसे महंगा मीट, खाने से बनी रहेगी जवानी…कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश