रूसी शब्दावली में यूक्रेन युद्ध का मूल कारण उसका नाटो का सदस्य बनने का है। उशाकोव ने कहा उशाकोव ने कहा कि रूस अमरीका के साथ बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है, लेकिन शांति वार्ता के लिए मास्को और कीव के बीच वार्ता जरूरी है। दोनों नेताओं ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य और सीरिया पर भी चर्चा की। ट्रंप की पुतिन से बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पूर्व ही चौंकाने वाले अंदाज में अमरीका ने यूक्रेन को तोपखाने के गोले और वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति रोक दी है और रूस ने अपने हमले बढ़ा दिए हैं।
कार्यक्रम छोड़कर रवाना हुए पुतिन
ट्रंप से फोन पर बातचीत के लिए पुतिन मास्को में व्यापारियों के एक कार्यक्रम को बीच में छोड़कर क्रेमलिन रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि ट्रंप का फोन आने वाला है, उन्हें इंतजार कराना अजीब लगेगा, वह नाराज हो सकते हैं।
यूक्रेनी हमले में रूसी नौसेना के उप प्रमुख की मौत
कुर्स्क क्षेत्र में चल रही भीषण लड़ाई में यूक्रेनी हमले में रूसी नौसेना के उपप्रमुख मिखाइल गुडकोव की मौत हो गई। दो साल पूर्व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुडकोव को क्रेमलिन के सर्वोच्च सम्मान ‘रूसी संघ का हीरो’ से सम्मानित किया था। फरवरी 2022 से यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में मारे जाने वाले गुडकोव सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं।