तीन साल बाद दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत
रूस और यूक्रेन के बीच आज, गुरुवार, 15 मई को तुर्की (Turkey) के इस्तांबुल (Istanbul) में शांति वार्ता होगी। तीन साल बाद दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत तीन साल में यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत होगी। इससे पहले शांति के विषय में दोनों पक्षों के बीच मार्च, 2022 में आमने-सामने की बातचीत हुई थी। यह बातचीत युद्ध शुरू होने के करीब एक महीने के भीतर ही हुई थी। उसके बाद से दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने की बातचीत नहीं हुई है।
पुतिन और ट्रंप नहीं होंगे शामिल
इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली शांति वार्ता में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी शामिल नहीं होंगे। हालांकि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) इस शांति वार्ता में शामिल होंगे। पुतिन की जगह उनके प्रतिनिधिमंडल में उनके सलाहकार व्लादिमीर मेडिंस्की (Vladimir Medinsky) और उप रक्षा मंत्री एलेक्डज़ेर फोमिन (Alexander Fomin) शामिल होंगे। पुतिन के इस शांति वार्ता में शामिल न होने की वजह नहीं बताई गई है। वहीं ट्रंप इस समय मिडिल ईस्ट दौरे पर हैं। अमेरिका (United States Of America) की तरफ से विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) इस शांति वार्ता में शामिल हो सकते हैं।