बार में हुई गोलीबारी
मोन्टाना राज्य के एनाकोंडा शहर में शुक्रवार को गोलीबारी का यह मामला सामने आया। द आउल बार (The Owl Bar) में हमलावर ने अचानक ही लोगों पर गोलीबारी कर दी, जिससे हड़कंप मच गया।
4 लोगों की मौत
द आउल बार में हुई इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। चारों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुके थे।
हमलावर की तलाश शुरू
पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हमलावर का नाम माइकल ब्राउन (Michael Brown) बताया जा रहा है और उम्र 45 वर्ष। गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने के बाद वह एक पिकअप ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार उसके पास और भी हथियार हो सकते हैं और ऐसे में वह खतरनाक है।
हर साल कई लोग गन वॉयलेंस में गंवाते हैं अपनी जान
अमेरिका में हर साल कई लोग गन वॉयलेंस की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। इसके बावजूद इन मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है।