266 लोगों की मौत
पाकिस्तान में पिछले करीब एक महीने में मानसून की मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा दिया है। इस वजह से अब तक 266 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने इस बारे में बताया। एनडीएमए के अनुसार मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा होगा।
633 लोग घायल
पाकिस्तान में मानसून के कहर की वजह से पिछले करीब एक महीने में 633 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से कई घायलों की चोट गंभीर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भी भर्ती कराना पड़ा है।
कहाँ पर कितने लोगों की मौत और घायल?
पंजाब प्रांत में 144 लोगों की मौत हुई है और 493 लोग घायल हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 63 लोगों की मौत हुई है और 79 लोग घायल हुए हैं। सिंध प्रांत में 25 लोगों की मौत हुई है और 40 लोग घायल हुए हैं। बलूचिस्तान प्रांत में 16 लोगों की मौत हुई है और 4 लोग घायल हुए हैं। गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में 8 और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र में भी 8 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं पीओके में 2 लोगों की मौत हुई है। इन तीनों इलाकों में 17 लोग घायल हुए हैं।
लापता लोगों की हो रही है तलाश
बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसमें बहकर कई लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
कई घरों-इमारतों, सड़कों, व्हीकल्स को पहुंचा नुकसान
बाढ़ की वजह से प्रभावित इलाकों में कई घरों-इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। कई व्हीकल्स भी बाढ़ में बह गए हैं। यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।