29 लोगों की मौत
शनिवार और रविवार को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा में आई भारी बारिश की वजह से 29 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस बारे में आज, सोमवार, 16 जून को लोकल मीडिया को जानकारी दी।
बिन मौसम बारिश से शहर में काफी नुकसान
कांगो की राजधानी किंशासा में बिन मौसम की बारिश हुई, जिसकी वजह से शहर में काफी नुकसान हुआ है। कई सड़कें इस वजह से जलमग्न हो गई, जिससे कई वाहन भी बह गए या डूब गए। कई सड़कों में तो बाढ़ की वजह से गड्ढे हो गए। इस वजह से शहर के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। बड़े पैमाने पर शहर में पानी और बिजली की सप्लाई पर भी असर पड़ा। कई घरों को भी बाढ़ की वजह से नुकसान पहुंचा।
बचाव कार्य जारी
किंशासा के गवर्नर डैनियल बुम्बा (Daniel Bumba) ने बताया कि बाढ़ की वजह से कई लोग फंस गए हैं। ऐसे में उन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है।