मरने वालों का आंकड़ा 100 पार
नाइजीरिया के नाइजर राज्य के मोक्वा शहर में आई बाढ़ के कारण मरने वालों का आंकड़ा 100 पार हो गया है। इस बारे में नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने जानकारी दी। अभी मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
लापता लोगों की तलाश जारी
मोक्वा शहर में आई बाढ़ के बाद अभी भी कई लोग लापता हैं। बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। वचावकर्मियों ने कई लोगों की जान भी बचाई। जिन लोगों को बाढ़ की वजह से चोट आई, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई घर तबाह, सड़कों पर हुए गड्ढे
बाढ़ की वजह से मोक्वा शहर में कई घर तबाह जो गए। सड़कों पर गड्ढे हो गए। वाहन बह गए। यातायात भी प्रभावित हुआ है। घरों के तबाह होने से लोग बेघर होकर विस्थापित हो गए।