scriptचीन में अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत, 33 लापता | Flash floods killed 10 people in China, 33 still missing | Patrika News
विदेश

चीन में अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत, 33 लापता

Flash Floods In China: चीन में अचानक से आई बाढ़ की वजह से हाहाकार मच गया है। इस वजह से 10 लोगों की मौत हो गई है।

भारतAug 08, 2025 / 04:38 pm

Tanay Mishra

Flash floods in China

चीन में अचानक आई बाढ़ (फोटो – वॉशिंगटन पोस्ट)

एशिया के कई देशों में इस समय मानसून (Monsoon) की भारी बारिश और उसकी वजह से आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। इन देशों में चीन (China) भी शामिल है। चीन में कई जगह इस समय मानसून की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। चीन के उत्तर-पश्चिमी गांसु (Gansu) प्रांत में कई जगह 7 अगस्त से लगातार बारिश हो रही है और इस वजह से कई जगह अचानक बाढ़ आ गई, जिससे हाहाकार मच गया है।

10 लोगों की मौत

चीन के गांसु प्रांत में अचानक आई बाढ़ की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। गांसु सरकार के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

33 लोग लापता

गांसु में बाढ़ की वजह से 33 लोग अभी भी लापता है। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। हालांकि बारिश और बाढ़ की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है।

कई घरों की बिजली गुल

अचानक आई बाढ़ की वजह से गांसु प्रांत में कई घरों की बिजली गुल हो गई। इस वजह से कई लोगों को परेशानी हो रही है। करीब 4,000 लोगों को बिना बिजली के काफी दिक्कत हो रही है।

Hindi News / World / चीन में अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत, 33 लापता

ट्रेंडिंग वीडियो