scriptपुतिन से फोन पर नहीं बनी बात तो बौखला उठे ट्रंप! अब रूस के खिलाफ कर दिया एक और बड़ा एलान | Donald Trump got furious when his phone conversation with vladimir Putin did not work out Now made another big announcement against Russia | Patrika News
विदेश

पुतिन से फोन पर नहीं बनी बात तो बौखला उठे ट्रंप! अब रूस के खिलाफ कर दिया एक और बड़ा एलान

अमेरिका रूस के खिलाफ बड़ी योजना बना रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई घोषणा की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह यूक्रेन की मदद करेंगे और रूस को सख्त सबक सिखाएंगे। यह कदम रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन का समर्थन करने की रणनीति का हिस्सा है।

भारतJul 09, 2025 / 12:04 pm

Mukul Kumar

Vladimir Putin and Donald Trump (Photo – The Washington Post)

रूस के खिलाफ अमेरिका एक और बड़ी प्लानिंग कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को लेकर एक नई घोषणा कर दी है। जिसमें उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वह यूक्रेन की मदद करने के लिए रूस को कड़ा सबक सिखाएंगे। दरअसल, ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार भेजने को मंजूरी दे दी है।
इसके साथ रूस पर नए प्रतिबंधों को लगाने पर भी विचार कर रहे हैं। वहीँ, ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति भी असंतोष जाहिर की है।

उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वह पुतिन से खुश नहीं हैं। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के सैनिक हजारों की संख्या में मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रूस पर और भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।

रूस के दावे के तुरंत बाद हुई घोषणा

बता दें कि इससे पहले, ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की थी कि अमेरिका यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार भेजेगा। यह घोषणा तब की गई जब रूस ने यूक्रेन के एक और क्षेत्र पर कब्जा जमाने का दावा किया।
ट्रंप ने कहा कि हमें यूक्रेन को और भी हथियार भेजने होंगे, खास तौर पर रक्षात्मक हथियार। यूक्रेन को रूसी हमलों से काफी नुकसान हो रहा है।

बता दें कि अमेरिका ने कुछ दिनों पहले यूक्रेन को भेजे जाने वाले कुछ हथियारों की आपूर्ति रोक दी थी, जिससे कीव को बड़ा झटका लगा था। अब ट्रंप ने यूक्रेन को राहत भरी खबर दी है।

फोन पर एक घंटे तक हुई थी बातचीत

कुछ ही दिन पहले भी ट्रंप ने यूक्रेन की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत के बाद भी युद्ध के समाधान में कोई प्रगति नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रंप और पुतिन के बीच लगभग एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद रूस की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया था।

Hindi News / World / पुतिन से फोन पर नहीं बनी बात तो बौखला उठे ट्रंप! अब रूस के खिलाफ कर दिया एक और बड़ा एलान

ट्रेंडिंग वीडियो