scriptमंगाया ऑनलाइन पनीर, निकला मांस का टुकड़ा, पीड़ित बोला- धर्म नष्ट होने से बचा, रेस्टोरेंट सीज | Online ordered Paneer, got meat piece, victim said- Religion saved, restaurant seized | Patrika News
उन्नाव

मंगाया ऑनलाइन पनीर, निकला मांस का टुकड़ा, पीड़ित बोला- धर्म नष्ट होने से बचा, रेस्टोरेंट सीज

Online ordered Paneergot a meat piece उन्नाव में मंदिर के सेवादार ने कढ़ाई पनीर मंगाया। उसकी जगह लेग पीस के डिलीवरी कर दी गई। इस संबंध में खाद्य विभाग से शिकायत की गई। खाद्य विभाग में रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

उन्नावAug 11, 2025 / 07:47 am

Narendra Awasthi

पनीर की जगह लेग पीस (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Online ordered Paneergot a meat piece उन्नाव में एक मंदिर के सेवादार को ऑनलाइन कढ़ाई पनीर मांगना महंगा पड़ गया। जब रेस्टोरेंट की तरफ से लेग पीस भेज दिया गया। इस संबंध में सेवादार ने बताया कि डिलीवरी खोलते समय मौके पर नॉनवेज खाने वाला व्यक्ति मौजूद था। जिसकी वजह से उन्हें खाने से पहले ही जानकारी हो गई। वरना उनका धर्म भी नष्ट हो जाता। सेवादार की शिकायत पर मौके पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर उसे सीज कर दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
मंदिर का सेवादार धीरज सिंह (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

मंदिर के सेवादार ने बताया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा निवासी धीरज सिंह के साथ यह घटना घटी है। उन्होंने बताया कि अल हबीब रेस्टोरेंट से उन्होंने पांच रुमाली रोटियों के साथ एक कढ़ाई पनीर, एक पनीर और फ्राई राइस की डिमांड की थी। जिसके लिए उन्होंने 472 रुपए भुगतान किया था। उस समय घर में कुछ मेहमान आए हुए थे। जो नॉनवेज भी खाते हैं।

पनीर की जगह लेग पीस निकला

धीरज सिंह ने बताया कि जैसे ही पैकेट खोला तो उसमें लेग पीस निकला। तब जानकारी हुई कि अल हबीब रेस्टोरेंट की तरफ से नॉनवेज की डिलीवरी की गई है। इस संबंध में उन्होंने रेस्टोरेंट से बातचीत की तो उन्होंने अपनी गलती मानी। परंतु शिकायत करने की बात कही को रेस्टोरेंट की तरफ से कहा गया कि जो कुछ करना हो कर लो। इस संबंध में उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य विभाग से शिकायत की।
अल हबीब रेस्टोरेंट का पैकेट (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

दो सदस्य टीम ने किया निरीक्षण

सेवादार धीरज सिंह की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दिक्षित और आशीष विमल ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। मौके पर वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन एक साथ बनता पाया गया।

लिया गया नमूना

खाद्य सुरक्षा टीम ने मैदा और ग्रेवी का नमूना भी लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नॉनवेज और वेजीटेरियन भोजन बनाने के लिए अलग-अलग रसोई करने का आदेश दिया गया है। मानक के अनुरूपी रेस्टोरेंट का संचालन होगा। तब तक अल हबीब रेस्टोरेंट को का संचालन बंद कर दिया गया है।

Hindi News / Unnao / मंगाया ऑनलाइन पनीर, निकला मांस का टुकड़ा, पीड़ित बोला- धर्म नष्ट होने से बचा, रेस्टोरेंट सीज

ट्रेंडिंग वीडियो