सफीपुर तहसील के कई गांव बाढ़ प्रभावित
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सफीपुर तहसील के कई गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लोग छत पर रहने के लिए मजबूर है। नाव के माध्यम से आवागमन हो रहा है। सदर विधायक पंकज गुप्ता और उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी सफीपुर तहसील के परियर स्थित बालखंडेश्वर मंदिर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर डेढ़ सौ परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री बांटी गई
क्या कहते हैं सदर विधायक?
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सफीपुर तहसील के कई गांव बाढ़ प्रभावित हो जाते हैं। पनपथा में भी बाढ़ की स्थिति है। कटरी के क्षेत्र प्रभावित हैं। पनपथा गांव के रहने वाले 150 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री दी गई है। योगी सरकार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत सामग्री के साथ चिकित्सा आदि की सुविधा भी दी जा रही है। नाविकों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। किसी को भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।