scriptगंगा चेतावनी बिंदु के 30 सेंटीमीटर ऊपर, हरिद्वार बैराज से 128227, नरोरा बैराज से 139602 क्यूसेक पानी छोड़ा गया | Ganga 30 cm above warning point, 267829 cusecs water released from these Barrage | Patrika News
उन्नाव

गंगा चेतावनी बिंदु के 30 सेंटीमीटर ऊपर, हरिद्वार बैराज से 128227, नरोरा बैराज से 139602 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Ganga 30 cm above warning point उन्नाव में बाढ़ की स्थिति गंभीर होते जा रही है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के ऊपर बह रहा है। सदर विधायक ने जिलाधिकारी के साथ स्टीमर से क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्नावAug 17, 2025 / 02:51 pm

Narendra Awasthi

गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटरी क्षेत्र में घुसा (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब )

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Ganga 30 cm above warning point उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार बैराज से 128 227 क्यूसेक पानी छोड़ गया है जबकि नरोरा बैराज से 139 602 कि उसे पानी डिस्चार्ज किया गया है जिसके कारण गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के ऊपर पहुंच गया है जबकि कानपुर में में भी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 71 सेंटीमीटर ऊपर है। ‌ गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए उन्नाव जिला प्रशासन सतर्क है। आज जिलाधिकारी के साथ सदर विधायक पंकज गुप्ता स्टीमर से गंगा के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण कर रहे हैं। गंगा कटरी के क्षेत्र में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है।
प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते सदर विधायक और डीएम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

सदर कोतवाली क्षेत्र के यह गांव प्रभावित

सदर तहसील गंगादीन पुरवा, चंडी बंगला, बाबू बंगला, पनपथा, धनकूखेड़ा जाने वाले मार्ग पर करीब 4 फीट पानी भर गया है। जिससे कि गांव का संपर्क टूट गया है। नाव से आने जाने को मजबूर है। गांव के अंदर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है । जिससे लोगों को दैनिक क्रियाओं में भी समस्या आ रही है। पटियारा, जुड़ापुरवा, कोलवा, अतरी, बेनीपुरवा, महानंद पुरवा, टपरा, लालतू पुरवा, बंधन पुरवा, देवी पुरवा गांव में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। खड़ी फैसले नष्ट हो गई है।
प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते सदर विधायक और डीएम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

बांगरमऊ तहसील प्रभावित गांव

बांगरमऊ तहसील के धन्ना पुरवा, भिखारी पुरवा, हरीगंज, मल्लाहन पुरवा, नया पुरवा, कुशाल पुरवा में गंगा का पानी घुस चुका है। जिससे सैकड़ो परिवारों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने बाल प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी गई।

Hindi News / Unnao / गंगा चेतावनी बिंदु के 30 सेंटीमीटर ऊपर, हरिद्वार बैराज से 128227, नरोरा बैराज से 139602 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

ट्रेंडिंग वीडियो