विनोद कुमार यादव को थाना असोहा से रिट सेल भेजा गया
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को थाना असोहा से रिट सेल स्थानांतरित किया गया है। जबकि उप निरीक्षक बादाम सिंह को रिट सेल से विशेष जांच प्रकोष्ठ भेजा गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक मदन चंद्र को पुलिस लाइन से थाना बांगरमऊ, उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा को थाना पुरवा से थाना बांगरमऊ, उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव को मौरावां से थाना औरास, उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी लाल कुआं थाना बीघापुर से थाना औरास स्थानांतरित किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे सदर कोतवाली
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने थाना सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव भी मौजूद थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचक गण के साथ अर्दली रूम किया गया। इस मौके पर लंबी विवेचनाओं को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
साइबर क्राइम में मिली पुलिस को सफलता
इधर उन्नाव की साइबर क्राइम पुलिस थाना को साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जब 21 साइबर ठगी के मामलों में 26.66 लाख रुपए वापस कराएं। 1 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2025 के बीच 6 मुकदमे पंजीकृत किए गए। जिनमें 25 लाख 67 हजार 705 रुपए की धनराशि को आरोपी के खातों में होल्ड कराई गई।
सोनू को सबसे अधिक रकम वापस कराई गई
जिसमें सबसे अधिक सोनू का रुपए था। जिसके 947933 रुपए वापस कराए गए। इसके साथ ही तरुण तिवारी के 464000, अयान खान के 352000, सुयश के 240000, सलोनी कुशवाहा के एक लाख 35 हजार, सुनील कुमार के एक लाख रुपए वापस कराए गए। इसके साथ ही कुल 21 लोगों के पैसे वापस कराए गए। जिसमें साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी तरुण सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।