ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये हैरान करने वाली घटना शुक्रवार को जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कराड़ के साथ हुई। ईश्वर सिंह कराड़ खजुरिया गांव से होकर जा रहे थें। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद भाजपा नेता ईश्वर सिंह जैसे ही अपनी गाड़ी से नीचे उतरे वैसे ही उन पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।
अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घट्टिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद लग रही है। हालांकि अब तक हमले के पीछे के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों(BJP leader beaten up in Ujjain) को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।