scriptSirohi: अगले 4 दिन ‘भारी बारिश’ का ‘येलो अलर्ट’, 15, 16, 17 और 18 अगस्त के लिए जारी हुई चेतावनी | 'Yellow alert' for 'heavy rain' in sirohi for next 4 days, warning issued for 15, 16, 17 and 18 August | Patrika News
सिरोही

Sirohi: अगले 4 दिन ‘भारी बारिश’ का ‘येलो अलर्ट’, 15, 16, 17 और 18 अगस्त के लिए जारी हुई चेतावनी

मौसम विभाग ने अब आगामी चार दिन जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

सिरोहीAug 15, 2025 / 10:01 am

Akshita Deora

फाइल फोटो: पत्रिका

गत करीब 18 दिन से पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू को छोड संपूर्ण सिरोही जिले में बारिश का दौर थमने से धूप के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब मानसूनी सिस्टम एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इसके चलते गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने अब आगामी चार दिन जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को सुबह 5 बजे हल्की बूंदा-बांदी हुई। वहीं, दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। इसके चलते शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले 2 डिग्री कम रहा।

चार दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग जयपुर ने गुरुवार को नया अलर्ट जारी करते हुए शुक्रवार से चार दिन यानी 15, 16, 17 व 18 अगस्त को सिरोही जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश हो सकती है।
Monsoon
फोटो: पत्रिका

ऐसा रहा सिरोही का मौसम

  • 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
  • 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
  • 57 प्रतिशत रही मौसम में आर्द्रता
  • 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा

Hindi News / Sirohi / Sirohi: अगले 4 दिन ‘भारी बारिश’ का ‘येलो अलर्ट’, 15, 16, 17 और 18 अगस्त के लिए जारी हुई चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो