scriptमई में सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, 43 डिग्री पहुंचा तापमान | weather | Patrika News
सागर

मई में सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, 43 डिग्री पहुंचा तापमान

अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिकतम 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सागरMay 18, 2025 / 05:21 pm

Rizwan ansari

Weather Alert
मई का आधा महीना बीतने के बाद शनिवार को फिर भीषण गर्मी का एहसास हुआ। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिकतम 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रात में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का यह मिजाज बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम बनने से 22 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। सागर समेत प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है। वर्तमान में प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ सक्रिय है, जिसके कारण कुछ स्थानों पर बारिश और हवा-आंधी की स्थिति बनी हुई है। मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिलेगा।

Hindi News / Sagar / मई में सबसे गर्म दिन रहा शनिवार, 43 डिग्री पहुंचा तापमान

ट्रेंडिंग वीडियो