प्रदेश(MP Weather) में खजुराहो का पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस व नौगांव व ग्वालियर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शिवपुरी में 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं गर्मी से शहर में दो लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़े –
अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ होगी बारिश, चेतावनी जारी गर्मी के 75 दिन में तीन बार 43 के पार
गर्मी के सीजन के 75 दिन बीत गए हैं, लेकिन 75 दिनों में अधिकतम तापमान तीन बार ही 43 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सका था। शेष दिनों में गर्मी से राहत रही। मई का पहला व दूसरा सप्ताह भी राहत भरा बीता था, लेकिन तीसरे सप्ताह में हीटवेव(Heat Wave) ने अपना असर दिखा दिया और तापमान ने लंबी छलांग लगा दी। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। सूर्य अस्त के बाद भी हवा गर्म रही। दिन में छह घंटे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।