scriptमुनि संघ का भाग्योदय में प्रवेश आज, गाजे-बाजों के साथ होगी अगवानी | Today the Muni Sangha enters the fortune | Patrika News
सागर

मुनि संघ का भाग्योदय में प्रवेश आज, गाजे-बाजों के साथ होगी अगवानी

मुनिसंघ चितौरा, सुरखी, गौरझामर, देवरी, महाराजपुर, करेली होकर नरसिंहपुर जाएंगे। वहीं निर्यापक मुनि योग सागर महाराज ससंघ का 21 जून को नरयावली में मंगल प्रवेश हुआ।

सागरJun 22, 2025 / 05:15 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य मुनि निर्दोष सागर, मुनि निर्लोभ सागर व मुनि निरुपम सागर महाराज ससंघ का प्रवेश भाग्योदय तीर्थ में मंगल प्रवेश सुबह 7.30 बजे होगा। मुनि संघ की आहारचर्या भाग्योदय तीर्थ में होगी। भाग्योदय तीर्थ में सकल दिगंबर जैन समाज गाजे बाजे के साथ मुनिसंघ की अगवानी करेगा। मुनि संघ का मंगल विहार वर्षा योग चातुर्मास हेतु नरसिंहपुर की ओर चल रहा है। मुनिसंघ चितौरा, सुरखी, गौरझामर, देवरी, महाराजपुर, करेली होकर नरसिंहपुर जाएंगे। वहीं निर्यापक मुनि योग सागर महाराज ससंघ का 21 जून को नरयावली में मंगल प्रवेश हुआ। 22 जून को मुनि संघ जरुआखेड़ा पहुंचेगा। 23 जून को खुरई में अगवानी होगी।

Hindi News / Sagar / मुनि संघ का भाग्योदय में प्रवेश आज, गाजे-बाजों के साथ होगी अगवानी

ट्रेंडिंग वीडियो