इज्तिमा में पहुंचे हजारों लोग, धर्म और मानवता की राह पर चलने का दिया संदेश
सागर के ईदगाह में दो दिवसीय सालाना इज्तिमा में दूसरे दिन दिल्ली निजामुद्दीन मरकज और भोपाल से आए धर्मगुरुओं ने विशेष तकरीर की। लोगों को धर्म और मानवता की राह पर चलने की सीख दी गई।
सागर के ईदगाह में दो दिवसीय सालाना इज्तिमा में दूसरे दिन दिल्ली निजामुद्दीन मरकज और भोपाल से आए धर्मगुरुओं ने विशेष तकरीर की। लोगों को धर्म और मानवता की राह पर चलने की सीख दी गई। शुक्रवार शाम 5 बजे असर की नमाज के बाद शुरू हुए 2 दिवसीय सालाना इज्तिमा में करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। शनिवार रात 10 बजे ईशा की नमाज के बाद विशेष दुआ के साथ समापन हुआ। इस दौरान देश और दुनिया में अमन चैन विशेष दुआ मांगी गई। दो दिवसीय सालाना इज्तिमा का ईदगाह में आयोजन का यह तीसरा वर्ष था। इससे पहले यह इज्तिमा सागर के शुक्रवारी मस्जिद में किया जाता था। इस बार ईदगाह में पुलिस प्रशासन के साथ 3 हजार वॉलेंटियर्स ने व्यवस्थाओं को संभाला।
Hindi News / Sagar / इज्तिमा में पहुंचे हजारों लोग, धर्म और मानवता की राह पर चलने का दिया संदेश