scriptराधारानी हमारे भीतर की गंदगी नहीं देखती वे करुणामयी हैं- किशोर दास देवजू महाराज | Patrika News
सागर

राधारानी हमारे भीतर की गंदगी नहीं देखती वे करुणामयी हैं- किशोर दास देवजू महाराज

भक्तमाल कथा के पंचम दिवस बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु सागर. भक्तमाल कथा के पंचम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर श्रीश्री स्वामी महंत किशोर दास देवजू महाराज ने कहा कि मां की ममता ऐसी होती है कि यदि बालक कीचढ़ में सना हुआ थी उसके पास पहुंचे तो मां बालक को […]

सागरJul 08, 2025 / 10:22 pm

नितिन सदाफल

भक्तमाल कथा के पंचम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

भक्तमाल कथा के पंचम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

भक्तमाल कथा के पंचम दिवस बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

सागर. भक्तमाल कथा के पंचम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर श्रीश्री स्वामी महंत किशोर दास देवजू महाराज ने कहा कि मां की ममता ऐसी होती है कि यदि बालक कीचढ़ में सना हुआ थी उसके पास पहुंचे तो मां बालक को देखती है, कीचढ़ को नहीं देखती और सीने से लगा लेती है। ऐसे ही हमारी राधारानी हमारे भीतर की गंदगी नहीं देखती वे करुणामयी व कृपामयी हैं। हमारे हृदय को निर्मल बना देती हैं। वहीं जैसे भी विकार क्यों ने हों हमारे ठाकुरजी हमें बाहें फैलाकर अपने हृदय से लगा लेंगें। जिस मां ने हमें जन्म दिया है वह भी उतना प्रेम नहीं करेगी, जितना प्रेम हमारे व हम सभी जीवों के लिए युगल सरकार करते हैं। ठाकुरजी हमसे बहुत प्रीत करते हैं और हृदय को निर्मल कर देते हंै, हमें भटकने की जरूरत नहीं है। आगे कहा कि तुम युगल सरकार के चरणों को पकड़ लो। आगे कहा कि बुंदेलखंड सामान्य नही है, यहां की पावन धरा पर एक से एक रसकाचार्य प्रकट हुए, हालांकि वर्तमान की स्थिति ठीक नहीं है। सूर्य भगवान जितना तपेंगें उतनी अच्छी वर्षा होगी। भगवान जितना अपने शिष्यों को डाटेंगें, उतना ही शिष्य में निखार आएगा पर आज के युग में अलग स्थिति है। थोड़े से में ही शिष्य रूठ जाते हंै, ये चलते-फिरते श्यामा-श्याम हंै। युगल सरकार और सद्गुरु में कोई अंतर नहीं है, ऐसा ही भाव स्वामी रसिक देवजू महाराज का है। वहीं कथा में महंत रामाश्रय दास केरवना, राधारमण दास राजघाट, विपिन बिहारी, केशव गिरी, नवीन महाराज सहित आदि संत जनों ने आरती व व्यास पीठ को प्रणाम करके गुरू देव का आशीर्वाद लिया।

आरती कर व्यास पीठ का लिया आशीर्वाद-

पंचम दिवस कथा की आरती करने वालों में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गुलाब सिंह राजपूत, प्रताप नारायण दुबे, अजय दुबे, गोलू रिछारिया, बुदेल सिंह बुदेला, डॉ. सुखदेव मिश्रा, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, देवेंद्र फुसकेले, शैलेष केसरवानी, आनंद तिवारी, दिलीप रैकवार, रामकुमार प्यासी, भरत तिवारी, पप्पू तिवारी, असंख्य दुबे, मनीश कुमार, ओम मिश्रा, अर्थव दुबे, बंसत बाबा चैरसिया, मुकेश साहू, अनिल दुबे, विनय मिश्रा, अनिल पीपरा, अंकित दुबे, रियार्थ दुबे, आशीष गोस्वामी ने कथा की आरती की। व्यास पीठ से आशीर्वाद लेने वालों में प्रतिभा तिवारी, ममता प्यासी, नीति दुबे, सविता पांडेय, निशांक दुबे, यश सेन, शिवम दुबे, मनीश रंहगदाले, महराज सिंह, इंद्रपाल राय शामिल रहे।

सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक दी जा रहीं आहूतियां-

गोपाल महायज्ञ में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्र उच्चरण के साथ आहूतियां दी जा रहीं हैं। गोपाल यज्ञ में अमृत लाल मिश्रा, उमेश मिश्रा, अनुराग प्यासी, अनिल नायक, महेन्द्र दुबे गोपाल महायज्ञ के यजमान हैं। संतसेवा की प्रसादी में अमित मिश्रा, प्रभात मिश्रा, अंकुर नायक सहित आदि संत भोजन प्रसादी व व्यवस्था देख रहे हैं। आवास व्यवस्था में आदित्य पांडेय, सचिन पंडित।

Hindi News / Sagar / राधारानी हमारे भीतर की गंदगी नहीं देखती वे करुणामयी हैं- किशोर दास देवजू महाराज

ट्रेंडिंग वीडियो