किसान नेता इंदर सिंह ने बताया कि अभी सिर्फ बाढ़ प्रभावित फसलों का सर्वे किया जा रहा है। जबकि अतिवृष्टि से पूरे क्षेत्र की फसलें खराब हुई हैं और किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। लगातार बारिश होने के कारण फसलें छोटी रहने से उत्पादन नहीं होगा, इसलिए पूरे क्षेत्र की फसलों का सर्वे कर किसानों को राहत राशि दी जाए। यदि सर्वे नहीं होगा, तो प्रदर्शन किया जाएगा।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे चल रहा है, जहां पचास प्रतिशत से ज्यादा नुकसान आंका गया है। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपए की मांग भेजी गई है, जिससे किसानों को राहत राशि मिल सके।
अंबर पंथी, तहसीलदार, बीना