scriptरायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, मेयर बोलीं- इंदौर मॉडल की तर्ज पर निगम में होगा काम… जानें कैसे? | There will be a complete ban on single use plastic | Patrika News
रायपुर

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, मेयर बोलीं- इंदौर मॉडल की तर्ज पर निगम में होगा काम… जानें कैसे?

Raipur News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण व्यावहारिक प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया जाएगा। एनजीओ के साथ मिलकर आम जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूक कर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।

रायपुरJun 27, 2025 / 10:48 am

Khyati Parihar

महापौर मीनल चौबे (फोटो सोर्स- पत्रिका)

महापौर मीनल चौबे (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: रायपुर मेें सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण व्यावहारिक प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया जाएगा। एनजीओ के साथ मिलकर आम जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूक कर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा। यह बात महापौर मीनल चौबे ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

संबंधित खबरें

उन्होंने कहा इंदौर अध्ययन सहस्रमण कार्यक्रम में मिले ज्ञान एवं अनुभव निगम क्षेत्र में अपनाकर स्वच्छता क्षेत्र में हम नई दिशा देने का कार्य करेंगे। सभी 10 जोनों में आरआरआर रियूज, रिड्यूज, रिसाइकल केंद्र को अपग्रेड करते हुए एनजीओ के माध्यम से शहर में प्रभावी संचालन किया जाएगा। निगम में उप अभियंताओं को स्वच्छता कार्य की मॉनिटरिंग का कार्य सौंपा जाएगा। शत प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम किया जाएगा। 20 कर्मचारियों की टीम गठित कर सफाई वाहनों की ट्रैकिंग की जाएगी।
महापौर ने कहा कि निगम के वर्तमान आउटसोर्सिंग एक विशेष टास्क फोर्स का गठन करेंगे, जो ठेकेदार कंपनी के कार्यों की नियमित और गहन निगरानी करेगी। जनजागरूकता के क्षेत्र में इंदौर की तर्ज पर रायपुर में भी जागरूकता अभियान चलाने के लिए एनजीओ की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। प्रत्येक जोन पर नए कचरा ट्रांसफर स्टेशन, सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट को बनाने के लिए सर्वे कर शासन से राशि की मांग की जाएगी, जिससे शहर में व्यवस्थित तरीके से कचरा प्रबंधन किया जा सके।
यह भी पढ़ें

GST विभाग का बड़ा एक्शन! रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग व रायगढ़ समेत 17 ठिकानों पर दी दबिश, मची खलबली

प्रत्येक वार्ड के मैप में रहेगी हर जानकारी

महापौर ने कहा कि निगम वार्ड का नक्शा तैयार करने का कार्य पूरी गंभीरता के साथ कर रहा है। प्रत्येक वार्ड के नाला, नाली, सडक, उद्यान, तालाब, शासकीय भवन, सामुदायिक भवन, बीएसयूपी परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्रसाधन व्यवस्था, नगर निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत कॉलोनियों सहित अवैध कॉलोनियों, स्ट्रीट लाइट, विद्युत पोल की जानकारी प्रत्येक वार्ड के मैप में दी जाएगी।
यह कार्य वास्तुविदों के माध्यम से वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर जोनों के अभियंताओं की टीम कर रही है। इससे अच्छी व्यवस्थाएं कायम करने में मदद मिलेगी। आरआरआर केन्द्र सभी 10 जोनो में खोलकर प्रभावी संचालन करवाएंगे।

इंदौर में यह मॉडल

मेयर ने बताया कि इंदौर में विशेष रूप से जो सबसे प्रभावी लगा, वो है 6 प्रकार से कचरा अलग-अलग करना एवं शत- प्रतिशत घरों से कचरा संग्रहण। इससे कचरे का प्रबंधन और साइंटिफिक तरीके से उसकी रिसाइकलिंग आसान हो जाती है। इंदौर में वार्ड अपने यहां निकलने वाले कचरे का प्रबंधन वार्ड में ही प्रोसेस और रिसाइकल करते हैं। गीले कचरे से खाद बनाई जाती है। इंदौर का आत्मनिर्भर वार्ड का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा है।

कवर्ड नालियों में कचरा नहीं जाता

इंदौर में टेक्सटाइल इंडस्ट्री से निकलने वाली कपड़े की कतरन और अन्य वेस्ट को भी प्रोसेस कर रिसाइकल कर रीयूज किया जाता है। इंदौर में ज्यादातर नालियां कवर्ड हैं। इंदौर में आरआरआर केंद्र जहां उपयोग की गई वस्तु को जरूरतमंद लोगों को पुन: उपयोग के लिए कलेक्ट करना, एनजीओ के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इंदौर में कचरा संग्रहण का कार्य निगम स्वयं करता है। घर घर से कचरा एकत्र कर सीधे ट्रांसफर स्टेशन और प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाया जाता है। इस मॉडल के अंतर्गत मानव संसाधन, वाहन, सॉटवेयर एवं निगरानी प्रणाली सभी निगम के स्वामित्व में है।

वार्डों में रोज निरीक्षण करें पार्षद: सभापति

इधर, नगर निगम सभापति एवं जोन 2 अध्यक्ष सूर्यकांत राठौड़ ने जोन 2 कार्यालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सभी पार्षदो से जोन अधिकारियों के साथ प्रतिदिन सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर उसमें सुधार करवाने की अपील की।
सभापति ने जोन के सभी वार्डो में बारिश में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। कार्यादेश के बाद भी स्वीकृत विकास कार्य वार्डो में पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अनुबंधित ठेकेदार को अंतिम नोटिस देकर कार्य नहीं करने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की कड़ी कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

Hindi News / Raipur / रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, मेयर बोलीं- इंदौर मॉडल की तर्ज पर निगम में होगा काम… जानें कैसे?

ट्रेंडिंग वीडियो