गाजियाबाद की रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि वह पिछले पांच साल से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी। उसने बताया कि यश ने उसे शादी का वादा किया और अपने परिवार से मिलवाया, जहां उसने अपने घर में “होने वाली बहू” के तौर पर मिलवाया। इस भरोसे के कारण वह यश पर इमोशनल और फाइनेंशियल रूप से निर्भर हो गई थी। हालांकि, जब उसने रिलेशन को लेकर सवाल उठाए, तो उसे शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि यश दयाल ने झूठ बोलकर दूसरी लड़कियों के साथ भी रिश्ते बनाए। उसने अपनी शिकायत के समर्थन में यश के साथ तस्वीरें, चैट और वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
गाजियावाद की रहने वाली इस लड़की ने बताया कि उसने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल का सहारा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत की प्रारंभिक जांच शुरू हो चुकी है और गाजियावाद की रहने वाली इस लड़की ने के बयान के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम सर्कल ऑफिसर को 21 जुलाई तक इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। अगर आरोप सही पाए गए, तो यश दयाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।