Suicide: 31 जुलाई से चल रहा था उपचार
मिली जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय युवक संतोष ध्रुव पंडरिया ग्राम तखतपुर जिला बिलासपुर का रहने वाला था। कुत्ता काटने के बाद उपचार के लिए उसे 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत को देखते हुए उसे तीसरी मंजिल के आईसोलेशन वॉर्ड भर्ती कराया था। इस बीच आज वार्ड से छलांग लगाने के बाद घायल मरीज की मौत हो गई।
मामले को दबाने की कोशिश!
गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि, इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया। वहीं मेकाहारा प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश में लगा रहा है। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने से बच रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है। इधर इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।