CG Fire News: इमरजेंसी दरवाजा नहीं था, इस वजह से मौत
फैक्ट्री में गद्दे, फोम, कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामान रखे थे। इस कारण आग तेजी से फैली। फैक्ट्री के सामने वाला पूरा भाग आग की चपेट में आ गया। आग लगने के दौरान काम कर रहे
मजदूर अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग निकले, लेकिन 18 साल का त्रिलोचन ध्रुव फंस गया। वह बाहर नहीं निकल पाया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धमतरी का रहने वाला है। बाकी अन्य मजदूर अपनी जान बचाकर भाग निकले।
सुरक्षा उपाय नहीं
फैक्ट्री में गद्दा बनाने का काम होता है। इस कारण गद्दा, फोम, कपड़े आदि ज्वलनशील सामान बड़ी मात्रा में रखे थे। आग की चपेट में आने से सभी जलकर खाक हो गए। इससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गांव में फैक्ट्री वर्ष 2022 से चल रही है, लेकिन यहां इमरजेंसी दरवाजा-खिड़की नहीं है। आगजनी जैसी घटनाओं से बचने के लिए पर्याप्त पानी का इंतजाम भी नहीं किया गया था। 4 घंटे में बुझी आग
आगजनी की सूचना मिलते ही
मंदिरहसौद और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग को बुझाना शुरू किया। करीब 4 घंटे बाद आग को बुझा लिया गया।