scriptCG News: IIIT में 31 हजार तो NIT में एक लाख रैंक वालों को मिला एडमिशन, देखें लिस्ट… | CG News: Those with closing ranks got admission in IIIT and NIT | Patrika News
रायपुर

CG News: IIIT में 31 हजार तो NIT में एक लाख रैंक वालों को मिला एडमिशन, देखें लिस्ट…

CG News: मनपसंद इंस्टीट्यूट व ब्रांच न मिलने पर अच्छी रैंक में आने के बाद भी दूसरे कोर्स में प्रवेश लेना, एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार प्रवेश को प्राथमिकता देना जैसे कारण शामिल हैं।

रायपुरMay 13, 2025 / 09:59 am

Laxmi Vishwakarma

CG News: IIIT में 31 हजार तो NIT में एक लाख रैंक वालों को मिला एडमिशन, देखें लिस्ट...
CG News: जेईई मेंस के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में प्रवेश को लेकर चिंतन मनन शुरू हो गया है। शहर के दो प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान एनआईटी और ट्रिपलआईटी में पिछले तीन साल की क्लोजिंग रैंक को देखा जाए तो एनआईटी में 1 लाख 10 हजार तक रैंक गई है तो ट्रिपलआईटी में 31 हजार रैंक वाले छात्रों ने सीट हासिल की है।

CG News: संस्थानों में बढ़ रही सीटों की संख्या

साथ ही एनआईटी के डाटा को देखने पर साफ होता है कि कई डिपार्टमेंट की क्लोजिंग रैंक में इजाफा भी हो रहा है। वहीं ट्रिपलआईटी में पिछले साल क्लोजिंग रैंक कम हुई। एक्सपर्ट की माने तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स नए एडवांस कोर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसकी डिमांड इंडस्ट्री में बढ़ रही है।
इसके लिए स्टूडेंट्स सरकारी के साथ ही ऐसे प्राइवेट इंस्टीट्यूट में भी एडमिशन लेना पसंद कर रहे हैं। स्टूडेंट्स के इस फैसले का असर संस्थानों में देखने को मिल रहा है। यहां एडमिशन की क्लोजिंग रैंक लगातार बढ़ रही है। रैंक बढ़ने के पीछे एक कारण संस्थानों में बढ़ रही सीटों की संख्या भी है।

क्लोजिंग रैंक बढ़ने के कारण

CG News: इंस्टीट्यूट में क्लोजिंग रैंक बढ़ने के कई कारण हैं। इसमें बड़े इंस्टीट्यूट द्वारा सीटों में बढ़ोतरी, स्टूडेंट्स का करियर ऑपरच्युनिटी, एक्सपोजर के लिए मेट्रो सिटीज या ऐसे शहरों में एडमिशन लेने का बढ़ता ट्रेंड, स्टूडेंट्स कोर ब्रांच की बजाय सीएस, आईटी, नई टेक्नोलॉजी, मार्केट डिमांड से संबंधित कोर्स में एडमिशन लेना, मनपसंद इंस्टीट्यूट व ब्रांच न मिलने पर अच्छी रैंक में आने के बाद भी दूसरे कोर्स में प्रवेश लेना, एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार प्रवेश को प्राथमिकता देना जैसे कारण शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

एक से 15 जुलाई के बीच होगी CBSE बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं, बदला इंजीनियरिंग काउंसलिंग का शेड्यूल

….तीनों डिपार्टमेंट की क्लोजिंग रैंक हो रही कम

एनआईटी

डिपार्टमेंट 2024 2023 2022

आर्किटेक्चर:

होम 4948 1726 2197

होम (फीमेल) 1333 773 1657

अदर स्टेट 1538 932 1046

अदर (फीमेल) 826 721 955

बायो मेडिकल:

होम 111467 96960 97453

होम (फीमेल) 106148 92727 96620

अदर स्टेट 52916 56261 55403

अदर (फीमेल) 59352 58536 60304

बायो टेक्नोलॉजी:

होम 97437 88031 88465

होम (फीमेल) 105430 84329 88097
अदर स्टेट 52108 53188 53377

अदर (फीमेल) 59252 57903 58857

केमिकल:

होम 69308 62552 61261

होम (फीमेल) 70635 56060 68769

अदर स्टेट 39335 42804 41794

अदर (फीमेल) 44955 49837 46728

सिविल:

होम 71977 63649 63482

होम (फीमेल) 87392 74603 71849

अदर स्टेट 44960 47480 46257

अदर (फीमेल) 54393 55739 57996

कप्यूटर साइंस:

होम 21328 22413 17680

होम (फीमेल) 33617 30019 18912
अदर स्टेट 13177 12773 10919

अदर (फीमेल) 19455 18853 15153

इलेक्ट्रिकल:

होम 44565 44603 43555

होम (फीमेल) 62262 48690 51291

अदर स्टेट 26898 27264 28263

अदर (फीमेल) 37242 34712 36151

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन:

होम 35860 38657 32765

होम (फीमेल) 50840 46547 34452

अदर स्टेट 18823 19191 17787

अदर (फीमेल) 26938 28560 24879

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी:

होम 27785 32025 23022

होम (फीमेल) 47018 44324 27165
अदर स्टेट 16070 14763 13561

अदर (फीमेल) 22715 21835 19573

मैकेनिकल:

होम 55150 52282 50192

होम (फीमेल) 69123 57665 64655

अदर स्टेट 35628 37689 36992

अदर (फीमेल) – 45711 – 46396 – 48000

मैटलर्जिकल एंड मटेरियल:

होम 76780 75074 79916

होम (फीमेल) 95943 84303 75910

अदर स्टेट 49080 52043 49194

अदर (फीमेल) 58540 57637 57290

माइनिंग :

होम 82515 83122 81053

होम (फीमेल) 101515 104879 92938
अदर स्टेट 51623 54340 52201

अदर (फीमेल) 62417 62396 61983

ट्रिपलआईटी

डिपार्टमेंट 2024 2023 2022

सीएसई 18080 19764 18038

डेटा साइंस एंड एआई 22017 23870 21267

ईसीई 31363 33005 31621
राज्य के एनआईटी और ट्रिपलआईटी की रैंकिंग के तीन साल के डाटा के एनालिसिस से पता चलता है कि एनआईटी के 13 डिपार्टमेंट में से कई डिपार्टमेंट ऐसे हैं, जिसमें क्लोजिंग रैंक कम हो रही है। इसमें कई डिपार्टमेंट ऐसे है जिनमें होम स्टेट की रैंकिंग में इजाफा हो रहा है तो किसी डिपार्टमेंट में अदर स्टेट की रैंकिंग में इजाफा या कमी आई है। वहीं ट्रिपलआईटी के तीनों डिपार्टमेंट में क्लोजिंग रैंक में कमी आई है।

Hindi News / Raipur / CG News: IIIT में 31 हजार तो NIT में एक लाख रैंक वालों को मिला एडमिशन, देखें लिस्ट…

ट्रेंडिंग वीडियो