CBSE 10th Board Result: ऐसा रहा रिजल्ट
जानकारी के अनुसार सीबीएसई बोर्ड के 10वीं क्लास में इस बार छत्तीसगढ़ के कुल 38,728 छात्र-छात्राएं ने पंजीयन करया था। इनमें से 34,481 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। वहीं आज जारी हुए परिणाम में 90.52 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की। इनमें इनमें 20,385 लड़के और 18,096 लड़कियां शामिल थीं। बेटियों ने मारी बाजी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड में कुल 34,834 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसमें 18,130 लड़के और 16,704 लड़कियां सफल रहीं। ओवरऑल पास प्रतिशत 90.52 फीसदी रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 88.94% और लड़कियों का पास प्रतिशत 92.31% रहा। यानी लड़कियों ने इस बार भी बाज़ी मारी है।
12वीं बोर्ड के परिणाम
12वीं बोर्ड में बेटियों का रिजल्ट 84.67% रहा, जो बेटों की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के बेटों का परिणाम 79.92% रहा। बता दें कि इस बार 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
cbse.gov.in या
cbseresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। फिर Class X) Results 2025 या Class XII Results 2025 Announced (सक्रिय होने पर) लिंक पर क्लिक करें।
अब स्टूडेंट रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। ऐसा करने के साथ ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट निकालें और भविष्य के लिए सहेंजे।