CG News: कार्यालय में तोड़फोड़
बता दें कि
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी। सामान को आग के हवाले किया गया था।
इस घटना में निखिल साहू, शैलेन्द्र धेनुसेवक, भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, रवेन्द्र साहू, संत कोठारी, सुनील निर्मलकर की संलिप्तता पाई गई। सभी सातों कार्यकर्ताओं को
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित किया गया है।
ये कार्यकर्ता निष्कासित
CG News: निखिल साहू, सदस्य युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति, शैलेन्द्र धेनुसेवक, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल नगरी, भोला शर्मा, कार्यकर्ता गज्जु शर्मा, युवा मोर्चा कार्यकर्ता रवेन्द्र साहू, संत कोठारी, सुनील निर्मलकर, अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल नगरी।