पुलिस के मुताबिक, भाठागांव निवासी डोमनलाल साहू के मकान में रमेश गुप्ता और गीता यादव रहते थे। रमेश ड्राइवरी करता था। उसने गीता को पत्नी बनाकर रखा। गीता के पहले पति की मौत हो चुकी थी। 13 फरवरी को गीता अपने कमरे में मृत मिली। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। रमेश फरार था।
पुरानीबस्ती पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट अब मिली है। इसमें महिला की मौत की वजह शराब और फिनाइल बताया गया था। इसके बाद पुलिस ने रमेश के खिलाफ
हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
इधर युवक ने खुद का गला काटा
मुझे मरना है… कहते हुए थाने में एक युवक ने सिपाही के सामने खुद का गला काट लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अप्रत्याशित घटना से सिपाहियों में हड़कंप मच गया। तत्काल उन्होंने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। युवक ने ऐसा क्यों किया? अब तक स्यष्ट नहीं हो पाया है। मौदहापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।