ये भी पढ़ें:
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट ने 5 बड़े एजेंडों पर लगाया मुहर, शिक्षा, व्यापार और किसानों को होगा सीधा मुनाफा CG Cabinet Meeting: आज मिल सकता है प्रदेश को नया मुख्य सचिव
दरअसल, मुख्य सचिव जैन 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कैबिनेट की बैठक में खाद की कमी को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। इस बार
विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इसमें राज्य सरकार अपना दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करने वाली है। इसके साथ ही बजट में की गई एक-दो घोषणाओं को भी बैठक में मंजूरी मिल सकती है।
सीएम और राज्यपाल की मुलाकात चर्चा
कैबिनेट की बैठक से एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इसे सौजन्य भेंट गया है। साथ ही इस दौरान राज्यपाल और सीएम के बीच प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई है। यह मुलाकात काफी चर्चा में है। दरअसल,
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मुख्य सचिव की नियुक्ति भी होनी है।