यह भी पढ़ें:
सुशासन तिहार में हंगामा, जेल भेजने की धमकी मिली तो बिफरीं पूर्व MLA छन्नी साहू, मंच पर हुई तनातनी इसके अलावा ग्राम भैसा के लिए 3.50 करोड़ की सौगात देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा, विकसित कृषि संकल्प अभियान वैज्ञानिक सहयोग और अनुसंधान को खेतों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान में केंद्र सरकार के वैज्ञानिक राज्य के वैज्ञानिकों के साथ दल बनाकर कार्य करेंगे। था आने वाले दिनों में राज्य के 13 लाख से अधिक किसानों से संपर्क किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिक और शोधकर्ता प्रयोगशाला से निकलकर खेतों तक जाकर
किसानों को उन्नत और संतुलित कृषि की जानकारी देंगे और किसानों से सुझाव भी लेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों को कृषि संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा, रिसर्च सिर्फ प्रयोगशालाओं में न रहे, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचे।
हितग्राहियों से लिया फीडबैक मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में उपस्थित हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया। हितग्राही पटेल ने जल स्तर में गिरावट को देखते हुए धान के स्थान पर उद्यानिकी और कम जल-आवश्यकता वाली फसलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने जैविक खेती को भी प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया।
सीएम की प्रमुख घोषणाएं भैंसा में नवीन पुलिस चौकी खोली जाएगी।
ग्राम भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 75 लाख रुपए। हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 75.23 लाख रुपए।
पानी टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार के लिए 55 लाख रुपए।
हायर सेकंडरी स्कूल के लिए 50 लाख रुपए।
अहाता एवं शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपए। ग्राम अमोड़ी में पाइपलाइन विस्तार के लिए 42 लाख रुपए।