पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे तिरंगा चौक कुशालपुर निवासी सूरजनाथ योगी मौदहापारा थाने पहुंचा। वह सीधा एक सिपाही के पास पहुंचा और बोला कि उसे मरना है। सिपाही उसे हैरानी से देख ही रहा था कि उसने जेब से ब्लेड निकाला और अपने गले को रेत लिया। यह देखकर सिपाही तत्काल दौड़ा और उसके हाथ को पकड़ लिया। उसे वहीं बेच में आराम से बैठाया। उस समय थाने में सीएसपी और टीआई भी थे।
घटना से थाने में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तत्काल
अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है। ब्लेड से गले में गहरा घाव नहीं लगा है।
कामकाज नहीं, तनाव का शिकार
युवक ने ऐसा क्यों किया ? अब तक यह स्पष्ट नहीं है। उसे थाने में किसी ने बुलाया भी नहीं था। उसके भाई नीरज योगी का कहना है कि वह नशे का आदी है। काम भी नहीं करता है। तीन बार नौकरी छोड़ चुका है। फिलहाल मौदहापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।