संगठन जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने बताया कि संगठन प्रदेश सचिव रेखा परिहार के साथ बूसी स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत चिकित्सक ने अभद्र व्यवहार किया। उनको अपशब्द बोले। उनके साथ मारपीट की। धरना स्थल पर प्रदेश महासचिव ओमकार वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में एक बेटी के साथ सरकारी डाक्टर का बर्ताव दर्शाता है कि सरकार की कथनी व करनी में कितना अंतर है। पाली जिला प्रभारी कीर्ति कच्छवाह ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं, बच्चे और आमजन सुरक्षित नहीं है। यह सरकार की कमजोरी है की सरकारी अधिकारी ऐसी घटना को अंजाम देते हैं। प्रदेश महामंत्री शिशुपालसिंह राजपुरोहित ने कहा कि एक महिला के साथ ऐसा कृत्य निन्दनीय है। जबरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि यह सरकार संवेदनहीन है। जनता के हित में कोई काम नहीं किए जा रहे है। इस मौके प्रदेश महिला महासचिव नीलम बिड़ला, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी ने कहा कि आज प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है।
इस मौके नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, दिनेश दवे, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष सदाराम विश्नोई, मारवाड़ अध्यक्ष मोहनलाल दादालिया, पाली देहात चिमनाराम मेघवाल, शोभा सोलंकी, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष बगदाराम मेघवाल, पाली शहर अध्यक्ष रमेश चावला आदि मौजूद रहे।