रणवीर इलाहाबादिया ने आखिर क्या कह दिया ऐसा; पाकिस्तानी लोगों से मांगी माफी?
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ा हुआ है। प्रसिद्ध यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने पाकिस्तानी लोगों से उस समय माफी मांगी जब पूरा देश बदले की आग में जल रहा था। दरअसल उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “अगर ऐसा लग रहा है कि हम नफरत फैला रहे हैं, तो दिल से (पाकिस्तानी लोगों) माफ़ी चाहते हैं। जो भारतीय नागरिक वास्तव में पाकिस्तानियों से मिल चुके हैं, वे हमारी बात को बेहतर समझ पाएंगे। वर्तमान में, भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों की मीडिया झूठ और भ्रम फैला रही है। हमारी अधिकांश आबादी सीमा के पास मासूमों के लिए शांति चाहती है लेकिन साथ ही भारत, पाकिस्तानी सेना और आईएसआई द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को जड़ से खत्म करना भी चाहता है। एक फाइनल चीज- यह भारतीय जनता वर्सेस पाकिस्तानी जनता के बारे में नहीं है यह है- भारत बनाम पाकिस्तानी सेना और आईएसआई। आशा है कि लंबे समय तक शांति बनी रहेगी। इंशाअल्लाह।”जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद रणवीर ने पोस्ट किया डिलीट

पहले भी बुरी तरह हो चुकें हैं ट्रोल
इन घटनाओं के चलते, इलाहाबादिया को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था।