मिलेट्स(मोटे अनाज) की उपलब्धता मार्केट में सहज रूप से होना चाहिए। उनकी उपज का दायरा भी बढ़ना चाहिए। हेल्थ केयर में मोटे अनाज के लाभों को प्रचारित किया जाना चाहिए। लोगों को परंपरागत अनाज के साथ मोटे अनाज को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए। मोटे अनाज का उत्पादन करने वाले कृषकों को सरकार द्वारा कुछ आर्थिक प्रोत्साहन मिलना चाहिए। – ललित महालकरी, इंदौर
बाजरा को बढ़ावा देने के लिए सरकार को किसानों को बाजरा की खेती में प्रोत्साहित करना चाहिए। इसके लिए उपयुक्त तकनीकी सहायता और वित्तीय मदद प्रदान करनी चाहिए। बाजरा के पोषण मुल्य को जन-जन तक पहुंचाना, बाजरा आधारित उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा, सरकारी खरीद,निर्यात अवसरों का विस्तार आवश्यक है। स्कूलों और राशन प्रणाली में इसे शामिल करें। – अमृतलाल मारू, इंदौर
पहले के समय में आमतौर पर मोटा अनाज खाया जाता था। मोटे अनाज के फायदों का प्रचार होना चाहिए यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। साथ ही मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के किसानों को प्रोत्साहित करना होगा। उन्हें बोनस देना होगा। – साजिद अली इंदौर