महिला उत्पीड़न के मामले रोकने के लिए महिलाओं को ही आत्मविश्वास से परिपूर्ण एवं सक्षम बनाने की आवश्यकता है। उन्हें आत्मरक्षा के गुर सीखने की जरूरत है। महिला उत्पीड़न के मामलों में कानून के तहत त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। पुरुषों को अपनी मानसिकता में सुधार लाना चाहिए। – ललित महालकरी, इंदौर
महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए सबसे पहले महिला सशक्तीकरण पर ध्यान देना होगा। क्योंकि जब तक महिला को आत्मविश्वास नहीं मिलेगा तब तक वे अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को करारा जवाब नहीं दे सकतीं। इसलिए महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए सबसे पहले उनको सशक्त होना होगा। – प्रियव्रत चारण, जोधपुर