scriptकौन हैं IAS मेधा रूपम? जिन्होंने डीएम बनकर गौतमबुद्ध नगर का बदला इतिहास, मनीष वर्मा का तबादला | Gautam Buddha Nagar DM Medha Rupam Success Story IAS Manish Verma transfer to Prayagraj | Patrika News
नोएडा

कौन हैं IAS मेधा रूपम? जिन्होंने डीएम बनकर गौतमबुद्ध नगर का बदला इतिहास, मनीष वर्मा का तबादला

IAS Medha Rupam: 2014 बैच की IAS अधिकारी मेधा रूपम सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। इतिहास में पहली गौतमबुद्ध नगर का डीएम बनाकर जिले की कमान महिला अधिकारी के हाथों में दी गई है।

नोएडाJul 30, 2025 / 03:24 pm

Vishnu Bajpai

IAS Medha Roopam: Who is IAS Medha Roopam?

For the first time in history, a woman officer has been appointed as District Magistrate of Gautam Buddha Nagar. (Photo source: Instagram)

IAS Medha Rupam: गौतमबुद्ध नगर के प्रशासनिक इतिहास में बुधवार को एक ऐतिहासिक क्षण आया, जब पहली बार किसी महिला अधिकारी ने जिलाधिकारी (डीएम) की जिम्मेदारी संभाली। साल 1997 में जिला बनने के बाद यह पहली बार है, जब किसी महिला IAS अधिकारी को जिले की कमान सौंपी गई है। साल 2014 बैच की IAS अधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में डीएम का पदभार ग्रहण कर लिया। गौतमबुद्ध नगर के लिए यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक नया अध्याय माना जा रहा है। मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा में पहले भी सराहनीय काम कर चुकी हैं। योगी सरकार ने उनकी कार्यशैली, नेतृत्व, क्षमता और पूर्व अनुभव को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

संबंधित खबरें

साल 2014 की यूपीएससी टॉपर हैं IAS मेधा रूपम

गौतमबुद्धनगर की नई जिलाधिकारी IAS मेधा रूपम साल 2014 की यूपीएससी टॉपर हैं। उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में 10वीं रैंक मिली थी। IAS मेधा रूपम (Medha Roopam) का जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। IAS मेधा रूपम ने 8वीं तक की पढ़ाई केरल के एर्नाकुलम स्थित नेवल पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद तिरुवनंतपुरम के सेंट थॉमस स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई पूरी की। बाद में ग्रेजुएशन के लिए अपने परिवार के साथ IAS मेधा रूपम देश की राजधानी दिल्ली आ गईं।
IAS Medha Rupam: कौन हैं IAS मेधा रूपम? जिन्होंने डीएम बनकर गौतमबुद्ध नगर का बदला इतिहास, मनीष वर्मा का तबादला
IAS मेधा रूपम ने IAS ऑफिसर मनीष बंसल से शादी की है। (फोटो सोर्सः इंस्टाग्राम)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बनाई अलग पहचान

2014 बैच की IAS अधिकारी मेधा रूपम का प्रशासनिक अनुभव काफी समृद्ध रहा है। उन्हें एक तेज तर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। इससे पूर्व उन्होंने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) के रूप में भी करीब एक साल तक काम किया है। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में फरवरी 2023 से जून 2024 तक कार्यकाल के दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास, साफ-सफाई, आर्थिक प्रबंधन और खेल सुविधाओं के विस्तार जैसे कई अहम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल की। IAS मेधा रूपम ने IAS ऑफिसर मनीष बंसल से शादी की है। IAS ऑफिसर बंसल अभी सहारनपुर के डीएम हैं।

जनकल्याण के लिए सक्रिय अधिकारी के रूप में पहचान

उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, सक्रियता और नवाचार की झलक साफ देखने को मिलती है। उनके द्वारा शुरू की गई पहलों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक भूखंडों का आवंटन, पिंक शौचालयों का निर्माण, शहर की सफाई व्यवस्था का सुधार और शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करना शामिल हैं। इन कार्यों ने उन्हें एक सक्रिय और जनकल्याणकारी अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई।
IAS Medha Rupam: कौन हैं IAS मेधा रूपम? जिन्होंने डीएम बनकर गौतमबुद्ध नगर का बदला इतिहास, मनीष वर्मा का तबादला
IAS मेधा रूपम ने शूटिंग में गोल्ड मेडल तक जीते हैं। (फोटो सोर्सः इंस्टाग्राम)

IAS मेधा रूपम ने तीन बार शूटिंग चैंपियनशिप में जीते हैं गोल्ड मेडल

मेधा रूपम (Medha Roopam) बताती हैं “जब मैं कक्षा 12वीं में थी। तब मुझे शूटिंग से लगाव था। मेरे कहने पर मेरे पिता ने 10 मीटर की एयर रायफल पीपी साइट में ट्रेनिंग दिलाई। इसके बाद मैंने केरल स्टेट शूटिंग चैपिंयनशिप में हिस्सा लिया। इस चैपिंयनशिप में मैंने तीन गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा यूनिवर्सिटी लेवल पर भी शूटिंग चैपिंयनशिप में भाग लेती रही। साल 2009 में मैंने शूटिंग की नेशनल चैपिंयनशिप में हिस्सा लिया। इसके बाद मैंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी तो शूटिंग से दूरी बनानी पड़ी।”

यूपी के आगरा की मूल निवासी हैं IAS मेधा रूपम

मेधा रूपम मूल रूप से आगरा की रहने वाली हैं। उनके पिता ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं। जो वर्तमान में केंद्रीय चुनाव आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। मेधा की प्रारंभिक शिक्षा केरल में हुई और उन्हें खेलों में भी गहरी रुचि रही है। वे राष्ट्रीय स्तर की शूटर भी रह चुकी हैं। जो उनके व्यक्तित्व की बहुआयामी विशेषताओं को दर्शाता है। प्रशासनिक सेवाओं में आने के बाद मेधा रूपम ने बरेली में सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वह हापुड़ की जिलाधिकारी रहीं और हाल ही में कासगंज जिले की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
IAS Medha Rupam: कौन हैं IAS मेधा रूपम? जिन्होंने डीएम बनकर गौतमबुद्ध नगर का बदला इतिहास, मनीष वर्मा का तबादला
गौतम बुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी IAS मेधा रूपम। (फोटो सोर्सः इंस्टाग्राम)

गायन और कविता लेखन में विशेष रुचि रखती हैं मेधा रूपम

आईएएस मेधा रूपम (IAS Manish Bansal) की रुचि गायन, कविता लेखन के अलावा फोटोग्राफी में है। मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में उद्योग, स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, स्पोर्ट्स प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ से पहले वह हापुड़ की जिलाधिकारी थीं। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से ट्रांसफर होकर वो कासगंज की डीएम बनाई गई थीं। अब उन्हें गौतम बुद्धनगर की जिलाधिकारी बनाया गया है।

पूर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा का तबादला

गौतमबुद्ध नगर के पूर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा का तबादला कर उन्हें प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह फरवरी 2023 से जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और उनके लगभग ढाई साल के कार्यकाल में जनसुनवाई, प्रशासनिक जवाबदेही और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के कई उदाहरण देखने को मिले। जनता के साथ उनकी सीधी बातचीत और समस्याओं के त्वरित समाधान की शैली के लिए वे सराहे गए।

यीडा से कपिल सिंह कार्यमुक्त

इसी बीच, यमुना प्राधिकरण (यीडा) के एसीईओ कपिल सिंह का भी तबादला कर उन्हें कानपुर देहात का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को यीडा में आयोजित एक सादे समारोह में उन्हें विदाई दी गई और नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Hindi News / Noida / कौन हैं IAS मेधा रूपम? जिन्होंने डीएम बनकर गौतमबुद्ध नगर का बदला इतिहास, मनीष वर्मा का तबादला

ट्रेंडिंग वीडियो