Rain Alert: 25-26-27-28-29-30 जून को इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Heavy Rain Alert India : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 से 30 जून तक 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात और राजस्थान के कई इलाकों में हालात खराब होते जा रहे हैं।
Heavy Rain Alert India: पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में मूसलाधार बारिश हो रही है। जम्मू की तवी नदी में जल स्तर बढ़ गया है। मौसम महकमे के अनुसार दिल्ली को छोड़कर लगभग पूरा उत्तर भारत मानसून (States Affected by Heavy Rain in India) की चपेट में आ चुका है। गुजरात और राजस्थान के कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक ताजा चेतावनी जारी की है कि 25 जून से 30 जून (IMD Weather Forecast June 2025) के बीच और एक जुलाई को देश के 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Alert India) हो सकती है। राजधानी में भी अगले कुछ घंटों में मानसून (Monsoon Update India 2025) पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी की गई भारी वर्षा की चेतावनी। फोटो : आईएमडी
IMD ने किन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी?
आईएमडी के अनुसार, जिन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, वे हैं:
गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम।
गुजरात में जलभराव: सूरत के कई इलाके पानी में डूबे
गुजरात के सूरत में पिछले 24 घंटों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। शहर के निचले इलाकों की कई हाउसिंग सोसायटी डूब चुकी हैं। कई राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया है। IMD ने 27 जून तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
राजस्थान में कई जगह तेज बारिश, बाढ़ जैसे हालात
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बारां जिले के मांगरोल क्षेत्र में 180 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और उदयपुर में 25 से 27 जून तक भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद पूर्वी राजस्थान में भी तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
दिल्ली और उत्तर भारत: मानसून दिल्ली पहुंचेगा
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। दिल्ली में अगले 24-48 घंटों में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है।
मानसून की स्थिति: कहां तक पहुंचा मानसून?
आईएमडी के मुताबिक, मानसून अब बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवारा तक पहुंच चुका है। जल्द ही ये उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में भी फैल जाएगा।
आाखिर क्या है IMD की सलाह ?
आईएमडी ने सभी राज्यों के प्रशासन को अलर्ट पर रहने को कहा है। विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। चेतावनी में कहा गया है:
बिजली गिरने से सावधान रहें
सड़कों पर जलभराव के कारण यात्रा से बचें। वातावरण की स्थिति के अनुसार बाहर निकलें। मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर रखें।
क्यों हो रही है इतनी तेज बारिश? IMD का वैज्ञानिक विश्लेषण
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके कारण:
दक्षिण गुजरात से मध्य प्रदेश तक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है। अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ भारी बारिश हो सकती है।
किस दिन कहां कितनी बारिश होगी? (25 जून का अलर्ट) 25 जून को निम्नलिखित क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है: गुजरात और ओडिशा: अत्यधिक भारी बारिश हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, यूपी: भारी बारिश
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा आदि: अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा।
ऐसे हालात में सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
IMD की इस चेतावनी को हल्के में न लें। विशेष रूप से गुजरात, राजस्थान, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले लोगों को अगले 5-6 दिन सावधानी से रहने की जरूरत है। जलभराव, बाढ़ और बिजली गिरने जैसे खतरे बने रहेंगे।