scriptOdisha Crime News: कपल को बैलों की तरह बांधकर खेत जोता, मंदिर ले जाकर किया शुद्धिकरण, वीडियो वायरल | Odisha Crime News: Couple tied like bulls and ploughed field, video made viral | Patrika News
राष्ट्रीय

Odisha Crime News: कपल को बैलों की तरह बांधकर खेत जोता, मंदिर ले जाकर किया शुद्धिकरण, वीडियो वायरल

Odisha Crime: सामाजिक रीति—रिवाज के खिलाफ जाकर शादी करना एक कपल को काफी महंगा साबित हुआ। स्थानीय लोगों ने लड़की और लड़के को पकड़कर बैलों की तरह हल से बांधकर खेत जोतने के लिए मजबूर किया।

भुवनेश्वरJul 11, 2025 / 06:12 pm

Shaitan Prajapat

ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को दी तालिबानी सजा (Photo- ANI)

Odisha News: ओडिशा के रायगढ़ जिले से एक कपल को बैंलों की तरह बांधकर खेत जोतने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखकर लोग काफी गुस्से में है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। दरअसल, एक कपल ने स्थानीय रीति-रिवाज के विरुद्ध शादी रचाई थी। इससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने इस जोड़े को यह सजा दी है।

लड़की को बुआ के लड़के से हुआ प्यार

यह घटना ओडिया के रायगढ़ जिले के कंजामाझिरा गांव की है। यहां एक लड़के को एक लड़की से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि यह शादी गांव वाले लोगों के नियमों के विरुद्ध थी। दरअसल, युवक और युवती दोनों मामा—बुआ के बेटे है। इसलिए स्थानीय रीति-रिवाजों केे अनुसार, उनकी यह शादी अवैध मानी जाती है।
यह भी पढ़ें

PM मोदी के करीबी और भरोसेमंद को मिलेगा मौका! जानिए कौन होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?


भीड़ ने कपल को दी अनोखी सजा

इस शादी से स्थानीय लोगा काफी नाराज हो गए। इस कपल को दंडित करने के लिए गांव के सभी लोग जमा हुए। दोनों को सजा देने के लिए पकड़कर खेत में ले गए। लड़की और लड़के को बैलों की तरह बांधकर हल चलाने के लिए मजबूर किया। इस दौरान भीड़ ने उनके साथ मारपीट की।
यह भी पढ़ें

क्या मुस्लिम शख्स के साथ वीडियो बनाने से नाराज था राधिका का पिता, जानिए कौन है जीशान अहमद


मंदिर में लेकर करवाया शुद्धिकरण

इस सार्वजनिक अपमान के बाद, कपल को गांव के मंदिर में ले जाया गया। उनके कथित पाप को ‘शुद्ध’ करने के लिए शुद्धिकरण अनुष्ठान करवाया गया। इस विचलित करने वाली घटना का वीडियो बनाया गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल रहा है।

Hindi News / National News / Odisha Crime News: कपल को बैलों की तरह बांधकर खेत जोता, मंदिर ले जाकर किया शुद्धिकरण, वीडियो वायरल

ट्रेंडिंग वीडियो