भगवा आतंकवाद जैसी कोई चीज नहीं
छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान सोमैया ने कहा, कई सालों तक मुस्लिम वोटबैंक को खुश करने के लिए हिंदुओं को दरकिनार किया गया था, लेकिन अब यह साबित हो गया है कि हिंदू धर्म राष्ट्रवाद में विश्वास रखता है। भगवा आतंकवाद जैसी कोई चीज नहीं है। सोमैया ने कांग्रेस की राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि, यह पार्टी हमेशा से मुस्लिम वोटबैंक के लिए काम करती रही है।
हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता
सोमैया ने आरोप लगाए कि गांधी परिवार का मकसद हिंदुओं को बदनाम करने और मुस्लिमों को खुश करने का रहा है। अपने मुस्लिम वोटबैंक के लिए कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकवादियों के प्रति भी सहानुभूति व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने मालेगांव के जरिए हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद को सिद्ध करने का प्रयास किया था, लेकिन आज यह साबित हो गया कि हिंदू कभी भी आतंकवादी नहीं हो सकता है। साथ ही उन्होंने मांग की कि सोनिया और राहुल गांधी देश और हिंदुओं से माफी मांगें।
शिवसेना सांसद ने भी लगाया आरोप
सोमैया के साथ ही शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी मालेगांव केस के फैसले के जरिए कांग्रेस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं पर आरोप लगाने का काम किया था। कांग्रेस की तरफ से यह साबित करने की कोशिश की गई कि भगवा आतंकवाद है, लेकिन अदालत ने उसके मुंह पर तमाचा मार दिया।
क्या है मालेगांव मामला
29 सितंबर 2008 की रात मालेगांव के भिक्कू चौक के पास एक मोटरसाइकिल में बम लगा धमाका किया गया था। इसमें छह लोग मारे गए थे, जबकि करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने इस मामले की जांच शुरु की थी और इसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे हिंदू दक्षिणपंथी समूहों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ऐसा कहा गया था कि जिस बाइक में धमाका हुआ वह साध्वी प्रज्ञा के नाम पर थी। हालांकि जांच के दौरान यह साबित नहीं हो पाया।
इन नेताओं ने भी दी प्रतीक्रिया
यह फैसला आने के बाद सरकार और विपक्ष के कई नेताओं की प्रतीक्रिया सामने आ रही है। भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस की हिंदू आंतकवाद की साजिस ध्वस्थ हो गई। गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा, कांग्रेस ने भगवा आंतकवाद शब्द गढ़ा, उन्हें देश के हिंदूओं से माफी मांगनी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, आंतकवाद न कभी भगवा था और न ही कभी होगा। वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, चाहे हिंदू हो या मुस्लिम कोई भी आंतकवादी नहीं होता बस कुछ लोग धर्म को नफरत का हथियार बनाते है। असदुद्दीन ओवैसी न कहा, एनआईए ने जानबूझकर घटिया जांच की। अखिलेश यादव ने कहा, इस घटना में शामिल लोगों को सजा मिलनी चाहिए है।