scriptइन राज्यों में बरसेगी आफत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें दिल्ली NCR का हाल | IMD Heavy Rain Red Alert for Himachal Pradesh UP Rajasthan Know IMD Full Weather Forecast | Patrika News
राष्ट्रीय

इन राज्यों में बरसेगी आफत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें दिल्ली NCR का हाल

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, और हिमाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ अन्य राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी लागू हैं।

भारतJul 06, 2025 / 09:13 am

Devika Chatraj

Heavy rain alert (IANS)

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता के कारण अगले 24 से 48 घंटों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। IMD ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, और हिमाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ अन्य राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी लागू हैं।

दिल्ली-NCR का मौसम अपडेट

IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज (6 जुलाई 2025) भारी बारिश के साथ 60-100 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याएं देखी गई हैं, जिसके कारण प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट

केरल: मानसून के समय से पहले दस्तक देने के कारण केरल के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी है।
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका, लखनऊ और गोरखपुर सहित 45 जिलों में अलर्ट।

मध्य प्रदेश: मूसलाधार बारिश की संभावना, कई नदियों का जलस्तर बढ़ा।

असम: अत्यधिक भारी बारिश के कारण गुवाहाटी में जलभराव, बिजली आपूर्ति बाधित।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा, 9 जिलों में रेड अलर्ट।

प्रभाव और तैयारियां

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए दिल्ली-NCR प्रशासन ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार और नगर निगम ने नालों की सफाई और पंपों की व्यवस्था शुरू की है। केरल प्रशासन की ओर से 60 राहत शिविरों में 2,000 से अधिक लोगों को ठहराया गया। असम सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि मानसून की सक्रियता उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रही है।

Hindi News / National News / इन राज्यों में बरसेगी आफत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें दिल्ली NCR का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो