उत्तर प्रदेश में 117 केस रिकॉर्ड
आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 467 केस, दिल्ली में 375, गुजरात में 265, कर्नाटक में 234, पश्चिम बंगाल में 205, तमिलनाडु में 185 और उत्तर प्रदेश में 117 केस रिकॉर्ड किए गए हैं।
बीते 24 घंटों में 685 नए केस
बता दें कि 22 मई तक एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 257 थी। लेकिन 26 मई आते-आते यह बढ़कर 1010 हो गए और आज 3395 हो गए। बीते 24 घंटों में 685 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। 1 अप्रैल 2023 को देश में एक्टिव केसों की संख्या 3000 के पार गई थी। कोविड 19 केस ट्रैक करने वाले वर्ल्डोमीटर इंडेक्स के मुताबिक उस साल 3084 केस दर्ज किए गए थे।
हमें और होशियार रहने की जरूरत
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डीजी डॉ. राजीव बहल के मुताबिक हम स्थिति पर नजदीकी निगाह रखे हुए हैं। इस स्थिति में हमें और होशियार रहने की जरूरत है। लेकिन बहुत ज्यादा डरना नहीं है। अब तक ओमिक्रॉन के 4 सबवैरिएंट मिले हैं- LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। इनमें पहले तीन ज्यादा तेजी से फैलते हैं।
केरल में 5 लोगों की कोविड से मौत
बहल ने बताया कि केरल में 5 लोगों की कोविड से मौत हुई है। जनवरी 2025 में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 मौतों का आंकड़ा सामने आया था। सभी राज्यों से मिलाकर 22 मौतें हुई थीं। जनवरी 2025 से अब तक 1170 मरीज ठीक हुए हैं।