scriptमुंबई में बारिश से लगातार बिगड़ रहे हालात, मीठी नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसा, NDRF ने संभाली कमान | Situation in Mumbai worsening due to heavy rain Mithi river flooding NDRF deployed | Patrika News
मुंबई

मुंबई में बारिश से लगातार बिगड़ रहे हालात, मीठी नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसा, NDRF ने संभाली कमान

Mumbai Mithi River Flood: मौसम विभाग ने आज मुंबई और आसपास के इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। जिसके बाद महानगर के सभी स्कूलों और कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

मुंबईAug 19, 2025 / 12:47 pm

Dinesh Dubey

Mithi River Flood update

Mithi river water enters homes in Mumbai

Mithi River crossed danger mark: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मायानगरी थम सी गई है। जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है। सड़क से लेकर रेल पटरियां तक पानी में डूबी हुयीं है। हालात इतने खराब है कि स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तर तक में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस बीच, शहर के बीच से बहने वाले मीठी नदी ने भी रौद्र रूप ले लिया है और निचले इलाकों में नदी का पानी घुस आया है। जिसके चलते मुंबई पुलिस, मुंबई नगर निगम (BMC) और एनडीआरएफ (NDRF) ने बचाव अभियान चलाया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

मुंबई में रात से ही तेज बारिश जारी है, जिसके कारण मीठी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। कुर्ला के क्रांति नगर में मीठी नदी का पानी घुस गया है। वहां के निवासियों को एनडीआरएफ की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।
बीएमसी के मुताबिक, मीठी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है और बढ़ते जलस्तर के कारण साकी नाका के क्रांति नगर (कुर्ला पश्चिम) से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। परिवारों को सुरक्षित रूप से पास के आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि मीठी नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद कुर्ला (पश्चिम) के बैलबाजार के पास क्रांतिनगर इलाके (Krantinagar) को खाली कराया जा रहा है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित इस इलाके के निवासियों को पास के मगन नाथूराम म्युनिसिपल स्कूल में बने आश्रय स्थल में स्थानांतरित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे तक 25 लोगों को स्थानांतरित किया जा चुका है। वहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।  

Hindi News / Mumbai / मुंबई में बारिश से लगातार बिगड़ रहे हालात, मीठी नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसा, NDRF ने संभाली कमान

ट्रेंडिंग वीडियो