scriptसावधान! मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई इलाके जलमग्न | Red alert for heavy rain in Mumbai, Thane, Palghar and Raigad by IMD | Patrika News
मुंबई

सावधान! मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई इलाके जलमग्न

Mumbai Rain Alert: मानसून के सक्रीय होने से रविवार रात से मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है।

मुंबईJun 16, 2025 / 06:32 pm

Dinesh Dubey

Mumbai heavy rain alert

मुंबई में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

मौसम विभाग ने रविवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मुंबई और उससे सटे जिलों में रात से ही रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। इससे उपनगर के निचले इलाकों में जलभराव देखने को मिला। मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रहीं है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को महाराष्ट्र के चार जिलों – मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए तीन घंटे की अवधि (Nowcast Warning) में जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की। हालांकि आईएमडी मुंबई द्वारा जारी यह नाउकास्ट चेतावनी शाम 7 बजे तक के लिए ही है। इसके बाद स्थिति के अनुसार दोबारा चेतावनी जारी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें

Mumbai Rains: मुंबई में धुंआधार बारिश से सड़कें जलमग्न, लोकल ट्रेनें लेट, हवाई सेवाएं प्रभावित, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें

Pune Bridge Collapse: संडे छुट्टी पर घूमने आया परिवार, आंखों के सामने पति और 5 साल के बेटे की मौत! सदमे में पत्नी

मुंबई लोकल ट्रेनें लेट, मेट्रो पर भी असर

मध्य और पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं। हालांकि कुछ यात्रियों ने दावा किया कि शाम के व्यस्त समय में मध्य रेलवे की सेवाएं 15 से 20 मिनट देरी से चल रही हैं। वहीँ, दोपहर में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन पर ओवरहेड तारों पर प्लास्टिक शीट गिरने के बाद घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा लाइन पर मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए ठप पड़ गई। हालांकि अब रूट पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। दरअसल तेज हवाओं के कारण पास के एक निर्माण स्थल से एक प्लास्टिक शीट उड़कर आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिकल लाइन पर गई थी, जिससे मेट्रो ट्रेन की सेवाएं बाधित हुईं।’
Mumbai Nowcast Warning
मुंबई के किंग्स सर्किल रेलवे स्टेशन के पास सड़कें जलमग्न हैं और यातायात काफी धीमा हो गया है। बीएमसी ने जमा बारिश के पानी को निकालने के लिए बड़े पंप लगाए हैं। अंधेरी सबवे भी जलमग्न हो गया है और प्रशासन ने उसे बंद कर दिया है। वहीँ, पवई, चेंबूर, सायन, अंधेरी, भांडुप में निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ।
Mumbai heavy rain alert
मुंबई में भारी बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी
बीएमसी के अनुसार, सोमवार दोपहर 3 बजकर 31 मिनट पर समुद्र में 4.21 मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं, इसके बाद मंगलवार तड़के 3.31 बजे 3.44 मीटर का एक और उच्च ज्वार आ सकता है। अधिकारियों ने आपातकालीन स्थिति में सहायता या आधिकारिक जानकारी के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC Helpline Number) के मुख्य नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करने की अपील की।

Hindi News / Mumbai / सावधान! मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई इलाके जलमग्न

ट्रेंडिंग वीडियो