scriptप्रियंका चोपड़ा ने जताया फूफाजी के निधन पर दुख, लिखा इमोशनल पोस्ट | Priyanka Chopra heartfelt post for fufaji Raman Rai Handa death said always be in our hearts | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने जताया फूफाजी के निधन पर दुख, लिखा इमोशनल पोस्ट

Priyanka Chopra post Mannara Chopra father Dies: चोपड़ा परिवार में गम का माहौल है। मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा के निधन पर बहन प्रियंका चोपड़ा ने बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

मुंबईJun 17, 2025 / 02:42 pm

Priyanka Dagar

Priyanka Chopra heartfelt post for fufaji Raman Rai Handa

प्रियंका चोपड़ा ने किया फूफा जी के निधन पर पोस्ट

Priyanka Chopra Instagram: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी शानदार परफॉर्म करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा के निधन पर दुख जताया है। मन्नारा चोपड़ा के पिता की मौत 16 जून सोमवार को हुई थी। हर कोई प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट का इंतजार कर रहा था जो उन्होंने कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपना फूफा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट कर दी मन्नारा चोपड़ा के पिता को श्रद्धांजलि (Priyanka Chopra Instagram)

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में लिखा, “आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे रमन अंकल (फूफा जी) भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।” उन्होंने इस स्टोरी में रमन हांडा की पत्नी कामिनी हांडा, मन्नारा चॉपरा और मिताली हांडा को भी टैग किया है। बता दें कि रमन राय हांडा रिश्ते में प्रियंका चोपड़ा के फूफा लगते थे मन्नारा चोपड़ा प्रियंका की फुफेरी बहन हैं।
यह भी पढ़ें

Mannara Chopra के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Priyanka Chopra Instagram

प्रियंका चोपड़ा के फूफा थे रमन हांडा (Priyanka chopra cousin sister mannara chopra)

बता दें, रमन राय हांडा ( Raman Rai Handa) पेशे से वकील थे। दिल्ली हाई कोर्ट में वह कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत की खबर से हर कोई हैरान हो गया, लेकिन कहा जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी हो रहा था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
Priyanka chopra cousin sister mannara chopra

पिता के निधन पर भावुक हुई थी मन्नारा चोपड़ा (Priyanka Chopra Post for Raman Rai Handa)

पिता रमन हांडा के निधन की जानकारी खुद मन्नारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी द्वारा दी थी। जिसमें लिखा था, “गहरे दुख और शोक के साथ, हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे।” अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी पश्चिम में अंबोली स्थित श्मशान घाट पर होगा।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा ने जताया फूफाजी के निधन पर दुख, लिखा इमोशनल पोस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो