3 से ज़्यादा मौत वाले सड़क हादसों की होगी विशेष जांच, यूपी में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला
1 . महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताDGP ने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस विभाग में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
राजीव कृष्ण ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर स्तर पर शिकायतों को सहानुभूतिपूर्ण और संवेदनशील दृष्टिकोण से निपटाया जाएगा। इसके लिए IGRS और जन सुनवाई पोर्टल को और मजबूत किया जाएगा।
राजस्व मामलों में लखनऊ सबसे आगे, जौनपुर ने फिर मारी बाज़ी – देखें पूरी रिपोर्ट
3 . संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाईDGP ने संगठित अपराध के खिलाफ ठोस कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

राजीव कृष्ण ने पुलिस कर्मियों के कल्याण और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के कौशल की पहचान कर उनका बेहतर उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, पुलिस सेवाओं में सुधार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
DGP ने नेपाल सीमा पर चेकिंग और सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीमा पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा।
LDA की बड़ी योजना: लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर बनेगा ‘उद्योग नगर’ और बीकेटी में ‘नैमिष नगर’, तीन लाख लोगों को मिलेगा आवास
6 . यूपी एटीएस को और सशक्त बनाया जाएगाराजीव कृष्ण ने यूपी एटीएस को और अधिक सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आतंकियों और जासूसों से निपटने के लिए एटीएस को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस किया जाएगा।
DGP ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विजिलेंस विभाग को और मजबूत किया जाएगा और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कृष्ण ने ई-रिक्शा की बढ़ती तादाद के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान तलाशने की बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।
लखनऊ में 3 जून को बारिश की संभावना: प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद
9 . पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिताDGP ने कहा कि यूपी पुलिस में 20 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा, हाल ही में भर्ती हुए 60,244 सिपाहियों को सही प्रशिक्षण दिया जाएगा।